Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : पत्नी और दो बच्चों को गोली मारकर पति ने भी की खुदकुशी, कर्ज बना मौत का कारण, सुसाइड नोट में नौ लोगों के नाम

एक मामला पंजाब के बठिंडा में सामने आया हैं जहां पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी बाद में खुदखुशी कर ली। उनकी इस मौत का कारण आर्थिक तंगी को बताया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 8:23:02

पंजाब : पत्नी और दो बच्चों को गोली मारकर पति ने भी की खुदकुशी, कर्ज बना मौत का कारण, सुसाइड नोट में नौ लोगों के नाम

जीवन में कई बार ऐसी स्थिति आती हैं जब व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और इस दौरान कई लोग आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के बठिंडा में सामने आया हैं जहां पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी बाद में खुदखुशी कर ली। उनकी इस मौत का कारण आर्थिक तंगी को बताया जा रहा हैं। मृतकों की पहचान दविंदर गर्ग (41), उनकी पत्नी मीना गर्ग (38), बेटे आरुष गर्ग (14) और बेटी मुस्कान गर्ग (10) के तौर पर हुई है। मृतक ने मरने से पहले एक खुदकुशी नोट लिखा, जिसमें आर्थिक तंगी और कर्ज को अपनी मौत का कारण बताते हुए नौ ऐसे लोगों के नाम लिखे हैं, जो उसे पैसे के लिए परेशान करते थे।
बठिंडा की ग्रीन सिटी कालोनी की कोठी नंबर 284 में किराये पर रहने वाले दविंदर गर्ग प्राइवेट कंपनी के जरिए ट्रेडिंग का काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। वहीं करोड़ों का कर्ज भी सिर पर चढ़ गया था। इससे दविंदर परेशान रहने लगा था। गुरुवार दोपहर करीब चार बजे उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने बरामद रिवॉल्वर की जांच की। खुदकुशी नोट को पुलिस ने कब्जे में लेकर चारों शवों को समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क ने बताया कि दविंदर गर्ग बिटकॉइन कंपनी की ट्रेडिंग का काम करता था। उसने लोगों के पंद्रह करोड़ रुपये कंपनी में लगवाए थे। इन्हें वापस कर पाने में वह असमर्थ था। इसी परेशानी में दविंदर ने पहले अपने बच्चों और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी कर ली।

दविंदर का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर पुलिस ने दविंदर गर्ग के खिलाफ हत्या एवं धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 8 अक्तूबर 2020 को भी इसी तरह का मामला थाना दयालपुरा पुलिस ने दर्ज किया था। बठिंडा के गांव हमीरगढ़ के रहने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने तीन छोटे व मासूम बच्चों की हत्या कर उनके शवों को फंदे से लटका दिया था। इसके बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका