न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / जलगांव में कुल्हाड़ी से काटकर चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या, खेत में मिले शव

महाराष्ट्र के जलगांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों को एक अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काट डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 4:19:23

महाराष्ट्र / जलगांव में कुल्हाड़ी से काटकर चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या, खेत में मिले शव

महाराष्ट्र के जलगांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों को एक अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काट डाला। यह घटना गुरुवार रात की है। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बोरखेड़ा गांव के खेत में सुबह-सुबह मिले इन चार बच्चों के शव से पूरे गांव में गुस्से और शोक का माहौल है। यह परिवार मध्य प्रदेश से जलगांव में काम करने के लिए आया था। जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां यह परिवार खेती करता था। मरने वालों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, 8 साल का अनिल और 3 साल की सुमन नाम की मासूम बच्ची है। इन चारों बच्चों का शव, मालिक मुस्तफा के खेत में पाया गया है।

मध्य प्रदेश से नौकरी की तलाश में यह परिवार महाराष्ट्र के जलगांव में आया था। महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती कर जीवनयापन करते हैं। महताब और उसकी पत्नी मध्य प्रदेश के गढ़ी इलाके के रहने वाले हैं।

यह दंपती अपने चार बच्चों के साथ मिलकर जलगांव में ही खेती किसानी का काम बीते साल भर से कर रहे थे। फिलहाल किसी काम की वजह से पति पत्नी बच्चों को जलगांव में घर पर ही छोड़ कर उनके गांव मध्य प्रदेश गए हुए थे। इस दौरान घर पर बच्चे अकेले थे।

कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या

पुलिस को शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इन चारों बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। पुलिस को शक है कि चारों हत्याओं में एक ही कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है।यह हत्याकांड शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?