न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल विस्तार, भाई को मंत्री पद ने मिलने से संजय राउत नाराज!

महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। महाराष्‍ट्र में कैबिनेट विस्‍तार के साथ ही नाराजगी और बगावती सुर तेज हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Dec 2019 12:36:50

उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल विस्तार, भाई को मंत्री पद ने मिलने से संजय राउत नाराज!

महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। महाराष्‍ट्र में कैबिनेट विस्‍तार के साथ ही नाराजगी और बगावती सुर तेज हो गए हैं। उद्धव कैबिनेट विस्‍तार में संजय राउत के भाई और शिवसेना विधायक सुनील राउत को जगह नहीं मिली है। यही नहीं कैबिनेट में संजय राउत के करीबी विधायकों को भी जगह नहीं मिल सकी है। जिसकी वजह से कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय राउत मौजूद नहीं थे, जिसके उनकी नाराजगी समझी जा सकती है। संजय राउत विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन बनाने के समर्थन में काफी मुखर रहे थे। ऐसे में संजय राउत के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न होने से उनकी नाराजगी के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

राजनीति छोड़ने का लिया फैसला

वहीं, एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके ने बगावती रुख अख्तियार कर लिया है और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी भी कैबिनेट से नजरअंदाज किए जाने के चलते नाराज हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के करीबी प्रकाश शोलंके चार बार से विधायक हैं, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। इससे वो इस कदर खफा है कि उन्होंने राजनीति छोड़ने का ही फैसला कर लिया है।

महाराष्ट्र के बीड जिले के मजलगांव सीट से एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा और राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति करने के लिए अयोग्य हैं। वो मंगलवार को दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपना इस्तीफा देंगे। हालांकि उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि मेरे इस्‍तीफे का कैबिनेट विस्‍तार से कोई संबंध नहीं है।

आपको बता दे, संजय राउत के भाई सुनील राउत मुंबई के विक्रोली से विधायक हैं और सोमवार को महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के मंत्रिपरिषद के विस्तार में मंत्री बनने के प्रबल दावेदार समझे जा रहे थे, लेकिन कैबिनेट विस्तार में उन्हें जगह नहीं मिल सकी है। संजय राउत ने अपने भाई को मंत्री न बनाए जाने को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई नाराजगी जाहिर नहीं की है।

आपको बता दे, सुनील राउत के अलावा भी मंत्री के कई दावेदर पद न मिलने से नाराज माने जा रहे हैं। शिवसेना विधायक प्रताप सारनिक, तानाजी सावंत, सुनील प्रभु, रवींद्र वायकर, भास्कर जाधव और रामदास कदम भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे।

मंत्रिमंडल विस्तार में आमंत्रित नहीं करने पर शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन महा विकास आघाड़ी की सहयोगी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन नेता राजू शेट्टी ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए निस्वार्थ रूप से प्रयास करने वाले सभी सहयोगियों की अनदेखी की गई। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन पार्टी का एक विधायक हैं।

- पीडब्ल्यूपी की अध्यक्ष जयंत पाटिल भी नाराज हैं और उनकी पार्टी के एक विधायक हैं।

- बहुजन विकास आघाड़ी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर भी कैबिनेट में जगह न मिलने से खफा हैं। बहुजन विकास आघाड़ी के तीन विधायक चुनकर आए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी के साथ राजीव शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन, जंयत पाटिल की पीडब्लूपी और हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास आघाड़ी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसके बाद भी उन्हें महा विकास आघाड़ी सरकार में जगह नहीं मिल सकी है।

बता दे, उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को कैबिनेट में जगह मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत