न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री को हुआ कोरोना, 6 पर्सनल स्टाफ भी संक्रमित

महाराष्ट्र में बेलगाम होता कोरोना के जद में नामचीन हस्तियां और सरकार के मंत्री भी आ रहे हैं। उद्धव सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 11:13:47

महाराष्ट्र सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री को हुआ कोरोना, 6 पर्सनल स्टाफ भी संक्रमित

महाराष्ट्र में बेलगाम होता कोरोना के जद में नामचीन हस्तियां और सरकार के मंत्री भी आ रहे हैं। उद्धव सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) कोटे से मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही 6 पर्सनल स्टाफ में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां गुरुवार को 24 घंटे में संक्रमण के 3607 नए मामले सामने आए है। वहीं, 152 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97 हजार 648 हो गई है। राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 3 हजार 590 हो गई है। मुंबई में 24 घंटे में 1418 नए मरीज मिले, जबकि 97 कोरोना मरीजों की जान गई। मुंबई में अब तक कुल केस 54 हजार 85 और कुल मौत 1 हजार 954 हो गई हैं। वहीं 1,561 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों का आकंड़ा 44,078 हो गया है। राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 47,968 है।

इससे पहले उद्धव सरकार में मंत्री जितेंद्र अवध और अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों का इलाज हुआ और दोनों ने कोरोना को मात दी है। अब महाराष्ट्र सरकार के तीसरे कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन कर दिया गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। बीते हुए दिन से ज्यादा संक्रमितों का आना और बीते हुए दिन से ज्यादा लोगों का मर जाना, रोज की खबरों में शुमार हो गया है। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। राज्य में इतने संक्रमण के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सरकारें लगातार कह रही हैं कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लेकिन लोग नहीं मान रहे। उद्धव ठाकरे ने तो यहां तक कह दिया है कि लोग अगर नियम नहीं मानेंगो तो वो दोबारा लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं। मगर लोगों को इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

भारत में 2 लाख 98 हजार 238 संक्रमित

वहीं, देश की बात करे तो यहां संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 238 हो गई है। गुरुवार को 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई। देश में कुल मरने वालों की संख्या 8 हजार 502 तक पहुंच गई है। भारत मरीजों के मामले में स्पेन (2.89 लाख) और ब्रिटेन (2.91 लाख) से आगे निकल गया। अब हम दुनिया में चौथे नंबर पर आ गए हैं। भारत से आगे अब सिर्फ तीन देश बचे हैं- अमेरिका, रूस और ब्राजील। अगर इसी तरह भारत में संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो कुछ ही दिनों में भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा।

भारत में दौड़ता कोरोना / 17 दिन में हो रहे मामले दोगुने, यही रफ्तार रही तो 21 सितंबर तक होंगे डेढ़ करोड़ से ज्यादा संक्रमित

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस
11 जून - 11128
10 जून - 11156
9 जून - 9979
8 जून - 8536
7 जून - 10882

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका