न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में दौड़ता कोरोना / 17 दिन में हो रहे मामले दोगुने, यही रफ्तार रही तो 21 सितंबर तक होंगे डेढ़ करोड़ से ज्यादा संक्रमित

भारत में दौड़ता कोरोना अब तक तकरीबन 3 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है। संक्रमण के मामले में भारत पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 11:37:48

भारत में दौड़ता कोरोना / 17 दिन में हो रहे मामले दोगुने, यही रफ्तार रही तो 21 सितंबर तक होंगे डेढ़ करोड़ से ज्यादा संक्रमित

भारत में दौड़ता कोरोना अब तक तकरीबन 3 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है। संक्रमण के मामले में भारत पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अब तक इस लिस्ट में भारत छठे नंबर पर था। पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड तेजी आई है। यही वजह रही कि सिर्फ एक दिन में दो देश स्पेन और यूके पीछे छूट गए और भारत कोरोना संक्रमण के मामले में उनसे आगे निकल गया। बुधवार तक यूके चौथे और स्पेन पांचवें नंबर पर था। भारत से आगे अब सिर्फ तीन देश बचे हैं- अमेरिका, रूस और ब्राजील। अगर इसी तरह भारत में संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो कुछ ही दिनों में भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा। हालांकि, तब तक ब्राजील में इससे भी ज्यादा खराब हालत होगी। ब्राजील में मामले मौजूदा रफ्तार से ही आगे बढ़ते रहे तो वह 25 जुलाई तक अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।

ब्राजील का डबलिंग रेट सबसे ज्यादा

मौजूदा समय में ब्राजील का डबलिंग रेट सबसे ज्यादा है. यहां 16 दिनों में ही संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। अगर इसी रफ्तार से संक्रमितों की संख्या बढ़ती रही तो अगले 64 दिन यानी 14 अगस्त तक यहां एक करोड़ से ज्यादा संक्रमित हो जाएंगे। भारत की बात करे तो यहां डबलिंग रेट 17 दिन का है। यानी 17 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। अगर यही रफ्तार रही तो 102 दिन यानी 21 सितंबर तक भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो जाएगा। सबसे कम डबलिंग रेट स्पेन का है। यहां एक करोड़ का आंकड़ा छूने में 408 दिन लगेंगे। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप-6 देशों में भारत का ग्रोथ रेट (Growth Rate) सबसे ज्यादा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4.30 फीसदी की दर से बढ़ रही है। ब्राजील दूसरे नंबर पर है, जहां 4.26 फीसदी की ग्रोथ रेट है। ये आंकड़े WHO यानी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के हैं। सबसे कम ग्रोथ रेट स्पेन का है। यहां संक्रमितों की संख्या 0.10 फीसदी की दर से बढ़ रही है।

अगर डबलिंग रेट 17 दिन ही बना रहा तो भारत में 102 दिन में मामले डेढ़ करोड़ के पार पहुंच सकते हैं

तारीख - संक्रमितों की संख्या
24 मई - 1.31 लाख
10 जून - 2.87 लाख
27 जून - 5.74 लाख
14 जुलाई - 11.48 लाख
31 जुलाई - 22.97 लाख
17 अगस्त - 45.94 लाख
3 सितंबर - 91.88 लाख
20 सितंबर - 1.83 करोड़

टेस्टिंग के मामले में अमेरिका सबसे आगे

ICMR के मुताबिक, भारत में अब तक 52 लाख 32 हजार 245 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 5.9 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। टेस्टिंग के मामले में अमेरिका हमसे चार गुना आगे है। अमेरिका में अब तक 2 करोड़ 26 लाख 90 हजार 765 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 9.23 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। ब्राजील में सबसे खराब स्थिति है। यहां अभी तक 12 लाख 64 हजार 780 लोगों की जांच हुई है। इनमें 74.22 फीसदी यानी 7 लाख 80 हजार 765 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका