न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में बढ़ते कोरोना मरीज, खचाखच भर गए अस्पताल; नए केस के लिए जगह पड़ रही कम

महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। मुंबई में अब तक 44 हजार 931 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 3:27:53

मुंबई में बढ़ते कोरोना मरीज, खचाखच भर गए अस्पताल; नए केस के लिए जगह पड़ रही कम

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरीजों की कुल संख्या 77,793 हो गई है। गुरुवार को 2933 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 39 हजार 944 एक्टिव कोरोना मरीज हैं, जबकि 32 हजार 329 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक संक्रमण से 2710 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 68 मरीजों की मौत मुंबई में हुई। इसके अलावा, नासिक में 25, पुणे में 16, औरंगाबाद में 8, लातूर और अकोला में 3-3 की जान गई। मृतकों में 85 पुरुष और 38 महिलाएं हैं। इनमें से 71 की उम्र 60 साल से अधिक, 44 की उम्र 40 से 60 के बीच और 8 की उम्र 40 साल से कम है।

महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। मुंबई में अब तक 44 हजार 931 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मुंबई के अस्पताल कोरोना मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं और अब नए मरीजों के लिए अस्पताल में जगह कम पड़ती दिखाई दे रही है।

अस्पताल में 94% बेड फुल

मुंबई के अस्पताल में 9092 बेड की व्यवस्था है, जिसमें से 94% मतलब 8570 बेड पर मरीज भर्ती हैं। इसी तरह आईसीयू के 98% बेड पूरी तरह से भरे हुए हैं। यहां पर 1097 आईसीयू बेड हैं जबकि 1098 बेड पर मरीज हैं। इसी तरह कोविड केयर बेड भी 61 % तक भर चुके हैं। यहां पर 7107 बेड की व्यवस्था की गई थी, जिसमें से 43,338 बेड पर कोरोना मरीज भर्ती हैं। मुंबई के अस्पतालों में 85% वेंटिलेटर पर मरीज पहले से हैं और 74% ऑक्सीजन बेड पूरी तरह से भर चुके हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1 हजार 442 नए मामले सामने आने के साथ ही महानगर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 44 हजार 704 पहुंच गया है, जबकि इस महामारी से 48 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1 हजार 465 हो गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक मुंबई में वर्तमान में 25 हजार 141 लोगों का इलाज चल रहा है।

बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को कोरोना वायरस के 845 संदिग्ध मरीजों को मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया। नगर निकाय ने बताया कि अब तक मुंबई में 18 हजार 098 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 696 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक 30 पुलिसवालों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 से 30 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 2 हजार 500 से अधिक संक्रमित हैं। जान गंवाने वाले 30 पुलिसकर्मियों में से करीब 18 मुंबई के थे। अभी भी 1 हजार 510 ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनका इलाज अलग-अलग हॉस्पिटल में जारी है। इसमें से 191 अधिकारी हैं।

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में पिछले 24 घंटे में 23 नए केस पाए गए हैं। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1 हजार 872 पहुंच गई है। जबकि 71 लोगों की अब तक जान चली गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ