न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में 145 नए मरीजों के साथ कोरोना के कुल 635 मामले, 32 की हुई मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 635 हो गई है। जिसमें से 551 अभी भी संक्रमित है और 52 लोग ठीक होकर अस्पताल से अपने घरों को चले गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 10:46:12

महाराष्ट्र में 145 नए मरीजों के साथ कोरोना के कुल 635 मामले, 32 की हुई मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 635 हो गई है। जिसमें से 551 अभी भी संक्रमित है और 52 लोग ठीक होकर अस्पताल से अपने घरों को चले गए है। वहीं इस वायरस से संक्रमण से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना के 145 पॉजिटिव मामले सामने आए और 6 की मौत हो गई। मरने वालों में 4 मुम्बई के थे जबकि एक मुम्ब्रा का और एक अमरावती का था। क्लस्टर कंटेनमेंट कृति योजना के तहत अब तक 10 लाख नागरिकों का सर्वेक्षण हो चुका है। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में निजी प्रयोगशालाओं में हुई जांच में इन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

लॉकडाउन पर कही ये बात

उधर शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कहा है कि 14 अप्रैल के बाद भी राज्य में लॉकडाउन का हटना जनता पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों का लोग कितना पालन करते हैं, इसके आधार पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। सीएम ने बताया कि लॉकडाउन हटाने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

कहाँ कितने मामले

राज्य में कोरोना के 635 मरीजों में से मुंबई के 377, पुणे (शहर व ग्रामीण भाग) से 82, सांगली से 25, ठाणे (मुंबई को छोड़कर) से 77, नागपुर से 17, अहमदनगर से 17, यवतमाल से 4, लातूर से 8, बुलढाणा से 5, सातारा, औरंगाबाद, उस्मानाबाद प्रत्येक से 3-3, कोल्हापुर, रत्नागिरी, जलगांव प्रत्येक से 2-2 और सिंधुदुर्ग, गोंदिया, नाशिक, वाशीम, अमरावती-हिंगोली में से प्रत्येक से 1-1 मामला सामने आया है।

राज्य में शनिवार को कुल 708 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए। शनिवार तक भेजे गए 14503 नमूनों में से 13717 नमूने निगेटिव पाये गये हैं जबकि 635 पॉजिटिव पाये गये। राज्य में 42713 लोग घरों में आइसोलेशन में हैं तो 2913 लोगअलग-अलग संस्थानों में क्वारंटाइन में हैं।

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ से महाराष्ट्र में आने वाले 1225 लोगों की सूची मिली है लेकिन अभी तक 1033 से ही संपर्क हो पाया है। उनमें से 738 को आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से 7 कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लस्टर कंटेनमेंट कृतियोजना के तहत मुम्बई में 523 टीम काम कर रही हैं जबकि पुणे में 423, नागपुर में 210 और नवी मुंबई में 196 टीमें काम कर रही हैं। राज्य के कुल 2849 सर्वेक्षण टीमों के जरिये 10 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।

बता दे, कोरोना संक्रमण के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के अभी तक कुल 3671 मामले सामने आ चुके है जिसमें से 283 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि जानलेवा वायरस से 99 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर देश में अभी तक कोरोना के 3289 मामले एक्टिव है। नए मामलों में सबसे ज्यादा योगदान तब्लीगी जमात का रहा है औऱ 17 राज्यों में इस जमात की वजह से आंकड़े बढ़ गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर