न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / 107 साल की मां और 78 वर्षीय बेटी ने कोरोना वायरस को दी मात, परिवार के 3 और सदस्य भी हुए ठीक

राज्य में बढ़ते मरीजों के बीच 107 साल की बुजुर्ग महिला और उनकी 78 वर्षीय पुत्री ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को शिकस्त देकर लोगों को सामने एक मिसाल पेश की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 5:32:45

महाराष्ट्र / 107 साल की मां और 78 वर्षीय बेटी ने कोरोना वायरस को दी मात, परिवार के 3 और सदस्य भी हुए ठीक

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24घंटे में कोरोना के करीब 14.5 हजार नए मरीज सामने आए हैं। ये अभी तक रोजाना संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है और 24 घंटे में 326 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,43,289 तक पहुंच गई है, इसमें 1।5 लाख से ज्यादा केस एक्टिव हैं। गुरुवार को 12,243 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अब तक 4,59,124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, राज्य में बढ़ते मरीजों के बीच 107 साल की बुजुर्ग महिला और उनकी 78 वर्षीय पुत्री ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को शिकस्त देकर लोगों को सामने एक मिसाल पेश की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बुजुर्ग महिला के परिवार के पांच सदस्य एक साथ कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिन्हें एक सप्ताह से ज्यादा समय तक अस्पताल में रखने के बाद आज छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक जालना शहर के एक अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध महिला, उनकी बुजुर्ग पुत्री तथा उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई।जिला सिविल सर्जन अर्चना भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला, उनकी बेटी, 65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 वर्ष के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त तक इलाज चला। उन्होंने बताया कि पुराने जालना में माली पुरा के निवासी इस परिवार को 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है और संक्रमण की पुष्टि होने पर उनकी उम्र को देखते हुए चुनौतियां अधिक थीं।ठीक होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को गर्मजोशी से विदाई दी। महिला के बेटे ने कहा, ‘हमने उम्मीद खो दी थी, लेकिन हम मेडिकल स्टाफ द्वारा दिखाए गए समर्पण के कारण बच गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।’ विदाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविन्द्र बिनवाडे और जिला पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य शामिल हुए और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

देश में मरीजों का आंकड़ा 29 लाख के पार

आपको बता दे, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। अगस्त के 20 दिनों के अंदर ही अब तक 12 लाख से ज्यादा मरीज (Corona Patient) सामने आ चुके हैं। अगस्त में सामने आए कोरोना (Corona) केस अब तक किसी भी महीने में आए कोरोना के नए केस में सबसे अधिक हैं। गुरुवार को जिस तरह से 70 हजार के करीब नए सामने आए हैं उसके बाद ये आंकड़े भारत की चिंता बढ़ाने वाले हैं। बता दें कि भारत में कोरोना की रफ्तार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के मामले 20 अगस्त तक 12,07,539 हो गए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए, तो जुलाई में 11 लाख मामले सामने आए थे, जबकि अगस्त में अभी भी 10 दिन बचे हुए हैं। दुनियाभर में आने वाले कोरोना केस पर नजर रखने वाली वेबसाइट www.worldometers.info के मुताबिक अमेरिका में 19 अगस्त तक 9,94,863 केस सामने आए थे ज​बकि ब्राजील में 7,94,115 केस सामने आए हैं। बता दे, देश में कोरोना के केस 29.04 लाख हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 61 हजार 873 मरीज ठीक हुए हैं। यह एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को 68 हजार 507 संक्रमित बढ़े, 981 की मौत हो गई। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दिल्ली में सबसे ज्यादा 90.1% मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका