न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा विधायक के विवादित बोल, 'लड़की अगर ना बोले तो मुझे बताओ, मैं उसका 'अपहरण' कर लूंगा...'

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक राम कदम ने सोमवार रात मुंबई में उपनगर घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में एक

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 8:43:13

भाजपा विधायक के विवादित बोल, 'लड़की अगर ना बोले तो मुझे बताओ, मैं उसका 'अपहरण' कर लूंगा...'

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक राम कदम BJP MLA Ram Kadam ने सोमवार रात मुंबई में उपनगर घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में एक ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्पष्ट रूप से खुली छूट देते हुए कहा कि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, अगर वह आपके प्रस्ताव को ठुकराती है तब भी मैं उसका ‘‘अपहरण’’ कर लूंगा।

आपको बता दे, कदम घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। एक वीडियो क्लिप में उन्हें भीड़ को यह कहते हुए सुना गया है, ‘‘आप (युवा) किसी भी काम के लिये मुझसे मिल सकते हैं।’’ कदम आगे कहते हैं कि उन्हें मदद के लिये ऐसे भी कुछ युवाओं के अनुरोध मिले हैं जिनके प्रस्ताव को लड़की ने ठुकरा दिया था। वीडियो में भीड़ को संबोधित करते हुए वह कहते हैं, ‘‘मैं मदद करूंगा, 100 प्रतिशत। अपने माता-पिता के साथ (मेरे पास) आइये। अगर माता-पिता इस पर रजामंदी देते हैं तो मैं क्या करूंगा? मैं उस लड़की का अपहरण कर लूंगा और उसे (शादी के लिये) आपके हवाले कर दूंगा।’’

इतना ही नहीं उन्होंने भीड़ को अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर कदम ने कहा कि उनके बयान को पूरे संदर्भ के साथ नहीं दिखाया गया। हांलाकि,उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी बात से किसी को बुरा लगा हो तो वो खेद जताते हैं। इसके बाद इस तरह की टिप्पणियों पर राकांपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। राकांपा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सत्तारूढ़ पार्टी के ‘‘रावण-सरीखे’’ चेहरे को सामने लेकर आयी हैं। महाराष्ट्र राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कदम लड़कियों के अपहरण के बारे में बोल रहे थे। मलिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कदम ने जो भी कहा वह भाजपा के रावण-सरीखे चेहरे का खुलासा करती है। कदम ने कहा कि वह किसी लड़के के लिये एक लड़की का अपहरण करेंगे। इसलिए उनको ‘रावण’ कदम कहना चाहिए।’’

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत