न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बोली लगाने के बाद फसल लेने से मुकरा व्यापारी, किसान ने की आत्महत्या, सदमे में छोटे भाई को हार्ट अटैक

यहां संतरा उत्पादक किसान परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पहले बड़े भाई अशोक भूयार ने आत्महत्या की और जब अंतिम संस्कार से छोटा भाई वापस आ रहा था तब उसे दिल का दौरा पड़ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 2:15:43

बोली लगाने के बाद फसल लेने से मुकरा व्यापारी, किसान ने की आत्महत्या, सदमे में छोटे भाई को हार्ट अटैक

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 28वां दिन है। सरकार ने बातचीत के न्योते की जो चिट्ठी रविवार रात भेजी थी, उसका जवाब किसान आज देंगे। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा कि हम 24 घंटे बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार बात नहीं करना चाहती, क्योंकि उनके मन में खोट है। देश में चल रहे नए कृषि कानूनों के विरोध के बीच महाराष्ट्र के अमरावती से बेहद ही चौकने वाली बात सामने आई है। यहां संतरा उत्पादक किसान परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पहले बड़े भाई अशोक भूयार ने आत्महत्या की और जब अंतिम संस्कार से छोटा भाई वापस आ रहा था तब उसे दिल का दौरा पड़ गया।

आत्महत्या से पहले अशोक भूयार ने राज्य सरकार में मंत्री बच्चू कडू को एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें मदद की गुहार लगाई गई थी। बच्चू कडू महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री हैं, जिनकी गिनती क्षेत्र के बड़े किसान नेता के तौर पर होती है। बीते दिनों बच्चू कडू किसान आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली भी आए थे।

किसान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि संतरे की बोली लगाने वाले व्यापारी ने ऐन वक्त पर सामान लेने से इनकार कर दिया। जब किसान ने सवाल किया तो उसे पहले शराब पिलाई और फिर जमकर पिटाई की।

किसान अशोक भूयार ने इस मामले की शिकायत की। परिवार का आरोप है कि जब किसान पुलिस स्टेशन में शिकायत करने गया तो थानेदार ने भी उसकी पिटाई की, जिसके बाद किसान ने आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद गांव वालों ने और उनके परिजनों ने थाने में खूब हंगामा किया। थानेदार और बीट जमादार पर कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र समेत देश के अन्य इलाकों से इस प्रकार के मामले सामने आए हैं। जहां किसान ने फसल में हुए नुकसान के बाद इस तरह का कदम उठाया है। ये घटना तब हुई है जब दिल्ली की सड़कों पर हजारों किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के भी कई जिलों से किसान संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं।

आज किसान दिवस

वहीं, आपको बता दे आज किसान दिवस है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को शुभकामनाएं दी हैं। राजनाथ ने कहा कि किसान देश को खाद्य सुरक्षा देते हैं। कुछ किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता से बात कर रही है। उम्मीद है कि वे जल्द आंदोलन खत्म करेंगे। टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान ने कहा- किसान दिवस पर मैं मोदी सरकार को एक ही बात बोलना चाहता हूं कि कृषि कानूनों को वापस लेकर हमें आज ये गिफ्ट में दें, क्योंकि आज का किसान पढ़ा-लिखा है। उन्हें इन कानूनों के बारे में पता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह