न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन: कोरोना वैक्सीनेशन पर मुस्लिम धर्मगुरु का चौकाने वाला बयान- फतवा जारी होने तक करेंगे इंतजार

उज्जैन के एक मुस्लिम धर्मगुरु का कोरोना वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला बयान सामने आया है। सुन्नी समाज के धर्मगुरु नायब काजी मोहम्मद अली का कहना है कि जब तक फतवा जारी नहीं होता, तब तक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 12:36:57

उज्जैन: कोरोना वैक्सीनेशन पर मुस्लिम धर्मगुरु का चौकाने वाला बयान-  फतवा जारी होने तक करेंगे इंतजार

उज्जैन के एक मुस्लिम धर्मगुरु का कोरोना वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला बयान सामने आया है। सुन्नी समाज के धर्मगुरु नायब काजी मोहम्मद अली का कहना है कि जब तक फतवा जारी नहीं होता, तब तक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। धर्मगुरु के मुताबिक यह इस्लाम का मामला है, इसलिए फतवे का इंतजार है। उनका कहना है कि वह सुन्नी उलेमाई कलाम और उनकी डॉक्टरों की टीम के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। धर्मगुरु का कहा है कि वैक्सीन सभी के लिए है, लेकिन जब तक फतवा जारी नहीं होगा, तब तक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि जब भी फतवा जारी होगा, मस्जिदों से ऐलान करवाकर वैक्सीन लगवाई जाएगी। उनका दावा है कि वैक्सीन को लेकर सभी की एक ही राय नजर आ रही है।

नायब काजी ने कहा कि इस मुद्दे पर मीटिंग की गई है। मेडिकल लाइन के हमारे मुस्लिम डॉक्टर मशवरा कर रहे हैं। उम्मीद यही की जा रही है कि उनकी ओर से सकारात्मकता का फतवा आएगा। जब कोई भी बिमारी का हल न हो तो ऐसी हालत में शरीयत में गुंजाइश होती है।

बता दे, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में शनिवार से शुरू हुआ। दूसरे दिन यानी रविवार को देश के सिर्फ 6 राज्यों में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ मनोहर अगनानी ने बताया कि इन राज्यों में वैक्सीनेशन के कुल 553 सेशन किए गए। इनमें 17,072 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल दो लाख 24,301 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, पहले दिन 2 लाख 7 हजार 229 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। वैक्सीन लगवाने वाले करीब 447 लोगों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है।

गौरतलब है कि वैक्सीनेशन के 24 घंटे होने से पहले तीन स्टाफ नर्सों रानी, महिमा और सुमन बहरिया को तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नर्सों की खबर लगते ही डॉक्टर और जिले के टीकाकरण अधिकारी पहुंचे और तीनों का चेकअप किया। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने नर्सों को घर पर आराम करने की सलाह दी है।

इन तीनो में रानी की हालत ज्यादा खराब है। उन्‍हें बुखार के अलावा सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही है। बैतूल की रहने वाली रानी को टीका लगा था। उसके बाद आधे घंटे के ऑब्जर्वेशन पीरियड में कुछ नहीं हुआ तो वह ड्यूटी पर चली गईं। उन्‍होंने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे बाद उनका जी घबराना शुरू हुआ और शाम होते होते सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

आपको बता दे, कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का आज तीसरा दिन है। आज दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक, केरला, आंधा प्रदेश में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविन एप में खराबी के बाद से टीकाकरण पर रोक लगा दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी