न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : इन 7 शहरों में बढ़े कोरोना केस, लग सकता है नाइट कर्फ्यू

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, रीवा और सतना में नाइट कर्फ्यू शुरू किया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 3:14:44

मध्यप्रदेश : इन 7 शहरों में बढ़े कोरोना केस, लग सकता है नाइट कर्फ्यू

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। गुरुवार को प्रदेश में 1363 मामले सामने आए, वहीं 14 लोगों की मौत भी हुई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को कोरोना के 425 नए मामले सामने आए।ये बुधवार को 229 के मुकाबले करीब दोगुने हैं। भोपाल का यह आंकड़ा पूरे कोरोना काल में सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को जिले में 313 नए कोरोना मरीज मिले। 33 दिन बाद फिर आंकड़ा 300 के पार हो गया। इसके मद्देनजर सरकार आज बड़ा फैसला ले सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, रीवा और सतना में नाइट कर्फ्यू शुरू किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में दोपहर 3 बजे बैठक बुलाई है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में एकदम से कोरोना केस बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू किया जाएगा। सरकार संक्रमितों के लिए फिर से निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करने पर भी विचार कर सकती है। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना है। जिस तरह से भोपाल में कोरोना विस्फोट हुआ, उसको ध्यान में रखकर भी कोई अहम निर्णय बैठक में हो सकता है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभाएं, बाजार और रात के लॉकडाउन को लेकर आज होने वाली समीक्षा बैठक में विचार किया जाएगा। इसके बाद आज शाम तक गृह विभाग गाइडलाइन जारी कर सकता है।

बैठक में सीएम इन सातों जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूदा हालात की जानकारी लेंगे। वे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन के संभागायुक्त से भी वीडियो बात करेंगे।

बैठक में ये फैसले हो सकते हैं

- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, रीवा और सतना में नाइट कर्फ्यू लगाया जाए।
- रविवार को पूरे दिन का लॉकडाउन लगाया जाए।
- कुछ जिलों में बाजार बंद किए जाएं।
- कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की जाए।
- बढ़ते मामलों के मद्देनजर फिर से निजी अस्पतालों का अधिग्रहण किया जाए।
- सभाओं, बड़े जमावड़ों पर रोक लगाई जाए।

सात जिलों में ये हैं कोरोना की स्थिति

जिला - नए केस - कुल केस - एक्टिव केस

इंदौर - 313 - 36310 - 2163
भोपाल - 425 - 28360 - 1867
ग्वालियर - 92 - 13618 - 742
जबलपुर - 60 - 13533 - 661
रतलाम - 64 - 2961 - 321
रीवा - 45 - 2939 - 321
सतना - 22 - 2596 - 114

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?