न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी महाकुंभ : पीएम मोदी ने कहा, झूठ का बवंडर रचा जा रहा है

मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। इसी के साथ चुनावी रण में जा रही बीजेपी ने भोपाल से अपने अभियान का शंखनाद कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Sep 2018 4:31:13

बीजेपी महाकुंभ : पीएम मोदी ने कहा, झूठ का बवंडर रचा जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Narendra Modi ने भोपाल Bhopal के जंबूरी मैदान से मिशन-2018 के लिए हुंकार भर दी। मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। इसी के साथ चुनावी रण में जा रही बीजेपी ने भोपाल से अपने अभियान का शंखनाद कर दिया। महाकुंभ के ज़रिए पीएम नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरी। पार्टी के इस महाकुंभ में लाखों कार्यकर्ता आए। भोपाल के जंबूरी मैदान से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी तब तक वो भाजपा की राज्य सरकारों और वहां की जनता के प्रति दुश्मनी का भाव पालकर बैठे थे। उन्होंने खुद को भाग्यवान बताते हुए कहा कि पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए जिससे कि इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मुझे मां भारती की सेवा करने का मौका मिला है। ऐसे में 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार जहां विकास के दम पर दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में है। वहीं विपक्ष को उम्मीद है कि इस बार उसकी नैया पार हो जाएगी। अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राज्य पहुंचे। दोनों यहां चुनावी अभियान का आगाज कर रहे हैं। हाल ही में आए एससी-एसटी एक्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ता कहीं सुस्त न पड़ जाएं, यही सोचकर भाजपा ने अपने दोनों सबसे बड़े स्टार कैंपेनर को बुलाया है। भाजपा ने इस मेगा शो को कार्यकर्ता महाकुंभ का नाम दिया है। राज्य में करीब 65 हजार पोलिंग बूथ हैं। पार्टी ने हर बूथ से 20 कार्यकर्ता बुलाए हैं। 10 लाख कार्यकर्ताओं के आने का दावा किया जा रहा है।

- बीजेपी ने इस महाकुंभ के लिए मंगल होगा बीजेपी का महाकुंभ, ये नया नारा दिया था। मंच पर लिखा गया था- लहराएगा परचम फिर से चौथी बार, जनता की पुकार फिर बीजेपी सरकार।

- प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गयी है। सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देनी वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरो में पड़ी है। कांग्रेस ने मुझे गालियां देने में शक्ति लगा दी। डिक्शनरी से ढूंढकर गालियां दी जा रही हैं। जितना कीचड़ उछालना हो उछाल लो लेकिन कीचड़ में ही कमल खिलता है।

- पीएम मोदी ने कहा, झूठ का बवंडर रचा जा रहा है। जाति का जहर नहीं चलेगा। जो पार्टी 125 सालों से भी पुरानी हो, जिस पार्टी के अनेकों भूतपूर्व राज्यपाल हो, फिर ऐसा क्या हुआ इतनी बड़ी पार्टी को सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि देश में कहीं बचे हैं की नहीं और इतनी पराजय के बाद भी कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। सत्ता जाने के बाद कांग्रेस ने संतुलन भी खो दिया है।

- पीएम ने कहा, जिस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से दुश्मनी रखी हो उसे सजा देने का मौका मध्य प्रदेश की जनता के पास आ गया है। हमारे लिए सवा सौ करोड़ देशवासी हमारा परिवार हैं। झूठ के बवंडर के सामने भाजपा का झंडा झुकने न पाए।

- प्रधानमंत्री ने कहा, जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी तब तक वो भाजपा की राज्य सरकारों और वहां की जनता के प्रति दुश्मनी का भाव पालकर बैठे थे।

- पीएम मोदी ने कहा, हम वो लोग है जिन्हें गांधी भी मंजूर हैं, राम मनोहर लोहिया भी मंजूर हैं और दीनदयाल उपाध्याय भी मंजूर हैं क्योंकि हम समन्वय, सामाजिक न्याय और सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं। महात्मा गांधी, दीन दयाल, लोहिया ने देश का मार्गदर्शन किया।

- प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे देश में वोट बैंक की राजनीति ने समाज को दीमक की तरह तबाह कर दिया है और इसीलिए आज़ादी के 70 साल में जो बर्बादी आयी उससे अगर देश को बचाना है तो हमारे सामने ये वोट बैंक की राजनीति की दीमक से देश को मुक्त ये भाजपा की विशेष जिम्मेदारी है।

- पीएम ने कहा, सबका साथ सबका विकास ये सिर्फ चुनावी नारा नहीं है। उज्जवल भारत के लिए, कोटि-कोटि भारतीय आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सोच समझ के चुना हुआ ये हमारा मार्ग।

- प्रधानमंत्री ने कहा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का चिंतन, उनका जीवन, उनके आचार, उनके विचार आज भी हमारी प्रेरणा है। हम सभी कार्यकर्ताओं पर हमारे महान नेताओं और पार्टी के लिए जान देने वाले हजारों कार्यकर्ताओं का कर्ज है और इस कर्ज को चुकाने का कोई भी मौका हम अपने हाथ से जाने नहीं देंगे।

- पीएम मोदी ने कहा, जहां तक मेरी नजर जा रही है मुझे उत्साह और उर्जा से भरे हुए कार्यकर्ता नजर आ रहें हैं। हम कितने भाग्यवान है, पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए होंगे कि हमें भी इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मां भारती की सेवा करने का मौका मिला।

- शाह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता देश की सुरक्षा है वोट बैंक की राजनीति नहीं। कांग्रेस पार्टी कितना भी जोर लगा ले, देश हित में अब NRC की प्रक्रिया रुकने वाली नहीं है।

- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मेरे इन समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज जब मैदान में उतरेगी, तो विरोधियों को दिन में तारे दिखाने का काम करेंगे। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमारे कार्यकर्ता का सर नीचा हो सके, पीएम मोदी और शिवराज जी ने इस प्रकार कार्य किया है कि हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सर उठा के जा सके।

- अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, देश में घोटाले करने वाली, नीतिगत फैसले नहीं लेने वाली, देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना देनी वाली कांग्रेस पार्टी क्या राजा, महाराजा या फिर उद्योगपतियों के नाम पर जनता से वोट मांगेगी

- शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को देश के हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है। आज हम सब संकल्प लेकर जाएं कि आने वाले 5 चुनावों और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फिर से ऊंचा करने का काम करें।

- चौहान ने कहा, मैं तो घोषणा मशीन हूं, लेकिन राहुल गांधी जी तो फन मशीन है, लेकिन घोषणा वही करते हैं, जिनके मन में संकल्प हो मध्यप्रदेश को नंबर 1 बनाने की।

- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, राहुल के लिए देश मनोरंजन। कभी विदेश की तस्वीरें भी ट्वीट करें। आज कल वह शिवभक्त बने हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत