न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे शिवराज सिंह चौहान; अब तक 7891 संक्रमित

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं। इसकी जानकारी रात 8 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूरदर्शन पर देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 May 2020 3:11:09

मध्य प्रदेश / आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे शिवराज सिंह चौहान;  अब तक 7891 संक्रमित

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं। इसकी जानकारी रात 8 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूरदर्शन पर देंगे। खबर के अनुसार जिस तरह राज्य में कोरोना के संक्रमित मामले बढ़ रहे है उसको देखते हुए सरकार ज्यादा रियायतें देने के मूड में नजर नहीं आती। लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ाया जा सकता है। कंटेनमेंट जोन में सख्ती जारी रहने के आसार हैं। मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण दूरदर्शन और सभी क्षेत्रीय न्यूज चैनल्स पर होगा।

बता दे, राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है यहां शनिवार को 246 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या 7 हजार 891 और मौतों की गिनती 343 तक पहुंच गई है। इंदौर में 87 केस सामने आए। यहां सक्रमितों की संख्या 3 हजार 431 हो गई। 3 की मौत हुई। मरने वालों की कुल संख्या अब 129 हो गई है। भोपाल में 27 नए केस सामने आए। कुल संख्या 1 हजार 422 हो गई। यहां मौत के आंकड़ा 56 हो चुका है।

राज्य में ठीक होने वालों का आंकड़ा 4 हजार 444 हो गया। कुल एक्टिव केस यानी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 3 हजार 104 है।

- जबलपुर में शनिवार को 2 रिपोर्ट पॉजीटिव आईं। संक्रमितों की संख्या 235 हो गई। 5 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब तक 176 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। 9 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के एक्टिव केस अब 50 हो गए।

- श्योपुर में शनिवार को ग्वालियर मेडिकल कालेज में भर्ती श्योपुर के संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। 3 दिन पहले मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण रेफर किया गया था। इसके अलावा, शनिवार रात एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष है। यह सभी कोरोना से मरने वाले इसी व्यक्ति के परिजन हैं।

- पन्ना जिले में शनिवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमितों की संख्या 16 हो गई। बताया गया कि 2 कोरोना पॉजिटिव अजयगढ़ में पाए गए, जो हाल ही में इंदौर से आए हैं।

- उमरिया के पाली इलाके में हाल ही में मुंबई से लौटे एक कोरोना संक्रमित युवक मिला। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हो गई।

- छिंदवाड़ा जिले में शनिवार शाम एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमित सीबीआई कार्यालय दिल्ली में पदस्थ है। हाल ही में जिले में लौटा था।

- मुरैना जिले में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 4 नए मामले सामने आए। इनमें 3 साल का बच्चा भी शामिल है। मरीजों में 3 मुरैना की यादव काॅलोनी और एक पोरसा का रहने वाला है। यह संक्रमित मरीज अभी हाल ही में दिल्ली से यहां आए थे। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई।

- नीमच जिले में शनिवार को 4 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 3 लोग उपखण्ड मुख्यालय जावद के और एक व्यक्ति उम्मेदपुरा गांव का निवासी है। जिले में अब तक 205 केस पाए गए, इनमें से 54 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। 5 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में अब तक 7 हजार 891, संक्रमित

इंदौर 3431, भोपाल 1422, उज्जैन 660, बुरहानपुर 297, खंडवा 240, जबलपुर 233, खरगौन 137, धार 123, ग्वालियर 120, नीमच 199, मंदसौर 92, देवास 92, मुरैना 93, सागर 164, रायसेन 68, भिंड 56, बडवानी 43, होशंगाबाद 37, रतलाम 34, रीवा 35, विदिशा 20, बैतूल 23, डिण्डोरी 19, सतना 21, आगर मालवा 13, अशोकनगर 12, झाबुआ 13, शाजापुर 9, दमोह 19, सीधी 14, दतिया 8, सिंगरौली 11, शहडोल 10, बालाधाट 7, छतरपुर 17, श्योपुर 9, शिवपुरी 10, टीकमगढ़ 9, छिदंवाडा 9, सीहोर 7, उमरिया 6, अलीराजपुर 3, अनूपपुर 5, हरदा 3, राजगढ 8, गुना 2, नरसिंहपुर 10, सिवनी 2, कटनी 1, मंडला में 4 मरीज।

343 की मौत

इंदौर 129, भोपाल 56, उज्जैन 56, बुरहानपुर 15, खंडवा 13, जबलपुर 9, खरगौन 11, धार 3, ग्वालियर 2, नीमच 4, मंदसौर 8, देवास 9, सागर 7, रायसेन 3, बडवानी 1, होशंगाबाद 3, सतना 2, आगर मालवा एक, अशोकनगर एक, झाबुआ एक, रतलाम एक, शाजापुर एक, दतिया एक, छिदंवाडा एक, राजगढ एक, सीहोर 1, मुरैना 1, उमरिया एक, मंडला में एक मरीज की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका