न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर / 3 साल के पोते को गन पॉइंट पर रखकर चोरों ने कपड़ा कारोबारी के घर की डकैती, 20 मिनट में दिया पूरी वारदात को अंजाम

जिस समय घटना हुई, उससे कुछ देर पहले ही डीआईजी पुलिस अफसरों के साथ शहर में क्राइम कंट्रोल करने पर मीटिंग ले रहे थे, वहां से अफसर निकले कि डकैती की सूचना आ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2020 11:22:00

इंदौर  / 3 साल के पोते को गन पॉइंट पर रखकर चोरों ने कपड़ा कारोबारी के घर की डकैती, 20 मिनट में दिया पूरी वारदात को अंजाम

इंदौर में बुधवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज डकैती का मामला सामने आया है। उषा नगर में एएसपी ऑफिस से महज 250 मीटर दूर 6 नकाबपोश बदमाश कपड़ा कारोबारी के पेंट हाउस में घुसे और 3 साल के बच्चे के सिर पर पिस्टल लगाकर नकदी और जेवर लूटकर भाग निकले। पूरी वारदात में महज 20 मिनट लगे। जिस अपार्टमेंट में घटना हुई, उसमें 12 परिवार रहते हैं, लेकिन किसी को बदमाशों के आने और डकैती की भनक तक नहीं लगी। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, घटना शाम 4 बजे गौरी केसर अपार्टमेंट में लोकेश चोपड़ा के फ्लैट पर हुई। लोकेश और उनके बेटे राहुल की कपड़ा बाजार में दुकान है, जबकि छोटा बेटा अंकित चार्टर्ड अकाउंटेंट है। जिस समय घटना हुई, उससे कुछ देर पहले ही डीआईजी पुलिस अफसरों के साथ शहर में क्राइम कंट्रोल करने पर मीटिंग ले रहे थे, वहां से अफसर निकले कि डकैती की सूचना आ गई।

ऐसा दिया वारदात को अंजाम

घटना के समय लोकेश की पत्नी मंजू, बहू रोहिणी, तीन साल का पोता नील और नौकरानी आरती फ्लैट में थे। मंजू छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभी दो बदमाश ऊपर आए और पिस्टल अड़ाकर उनका मुंह दबा दिया। उन्हें खींचते हुए वे फ्लैट के भीतर ले गए। हॉल में नील खेल रहा था। एक बदमाश ने उसे उठा लिया व पिस्टल उसके सिर पर लगा दी। इसी बीच बहू रोहिणी कमरे से बाहर आई तो उसे पिस्टल दिखाकर शोर न मचाने के लिए धमकाया। आरती को भी धमकाया और इन सभी को हॉल में एक साथ खड़ा कर दिया। तभी दो बदमाश और आए और उन्होंने इन सबके हाथ पीछे करके पैकेजिंग टेप से बांध दिए। मुंह पर टेप लगा दिया, ताकि कोई शोर न मचा सके। इसके बाद बच्चे को गोद में लेकर बोले कि नकदी और जेवर कहां रखे हैं। इशारे से महिलाओं से अलमारी देखने के बाद वहां गए और सारा सामान बाहर पटक दिया। जेवर और नकदी समेटने के बाद बच्चे नील और रोहिणी को उनके बेडरूम के बाथरूम में और सास व नौकरानी को बाहर वाले दूसरे बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाश यहां से 50 हजार रुपए नकद, 15 तोला सोने के जेवर और अन्य सामान ले गए।

कारोबारी की पत्नी मंजू ने पुलिस को अपने बयान में बताया, 'मैं छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभी दो नकाबपोश आए और मेरा मुंह दबा दिया। पोता नील हॉल में खेल रहा था। एक बदमाश ने उसे उठा लिया और कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी। हम सबके मुंह पर टेप चिपका दी ताकि शोर न मचा सके। कमरों का सामान बिखेरा। जेवर, नकदी ले गए। पोते-बहू, मुझे और नौकरानी को बाथरूम में बांधकर भाग गए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’