न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर / महिला ने ना रुपए लौटाए, ना संबंध बनाए, गुस्साए युवक ने उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के महाराज यशवंतराव हॉस्पिटल (एमवायएच) के सामने एक भीख मांगने वाली महिला की आधी रात में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह चौकाने वाली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 6:02:59

इंदौर / महिला ने ना रुपए लौटाए, ना संबंध बनाए, गुस्साए युवक ने उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के महाराज यशवंतराव हॉस्पिटल (एमवायएच) के सामने एक भीख मांगने वाली महिला की आधी रात में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह चौकाने वाली है। आरोपी ने बताया कि महिला को उसने 400 रुपए इस लालच में दिए थे कि वह उसके साथ संबंध बनाएगी। इसलिए वह दो-तीन दिन से उसके पीछे घूम रहा था। हत्या वाले दिन वह दोपहर में महिला के पास आया था। उसने कहा था कि या तो मेरे साथ संबंध बनाओ या फिर मेरे रुपए वापस कर दो। महिला ने रुपए देने से मना किया तो उसने गुस्से में आकर रात में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

indore crime news,murder in madhya pradesh,madhya pradesh woman kills,indorecrime news,indore murder case,murder in madhya pradesh,madhya pradesh woman kills,crime news

पुलिस के अनुसार, जिस महिला की हत्या हुई, वह भीख मांगकर जीवन-यापन करती थी। उसका कोई ठिकाना नहीं था इसलिए वह एमवाय अस्पताल के सामने दुकानों के ओटले पर रात गुजारती थी। सूचना मिलने के बाद हमने तत्काल जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पाया गया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है और गला घोंटकर हत्या की गई है। क्योंकि महिला के साथ कुछ गलत हरकत भी नहीं हुई थी, इसलिए हमारे सामने यह सवाल खड़ा हो गया था कि आखिर इस निर्धन महिला की हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस ने रात में रोज सोने वालों से बात की तो उन्होंने कुछ सूचनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस जगह पर सोने और इस एरिया में भीख मांगने को लेकर उसका एक अन्य महिला से विवाद हुआ था। इसके बाद पता चला कि एक व्यक्ति है जो एक दो दिन से इसके आसपास मंडरा रहा था, इस बात की सीसीटीवी फुटेज में भी पुष्टि हुई। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपी को पकड़ा और सख्ती की तो उसने जुर्म कबूल लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवराज निवासी बैतूल है। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले अपना पता देवास का बताया था। पुलिस उसे लेकर रातभर देवास में भटकती रही, इसके बाद वापस लौटकर सख्ती की तो उसने सही पता बता दिया। उसने बताया कि बैतूल में उसने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में उसे सजा भी हुई थी। उस समय वह नाबालिग था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर इंदौर पहुंचा था।

indore crime news,murder in madhya pradesh,madhya pradesh woman kills,indorecrime news,indore murder case,murder in madhya pradesh,madhya pradesh woman kills,crime news

हत्या के पीछे बताई ये वजह

हत्या के पीछे का जो कारण उसने बताया वह हैरान करने वाला था। पूछताछ में उसने बताया कि महिला को उसने 400 रुपए इस लालच में दिए थे कि वह उसके साथ संबंध बनाएगा। इसलिए वह दो-तीन दिन से उसके पीछे घूम रहा था। हत्या वाली दोपहर वह महिला के पास आया था। उसने कहा था कि या तो मेरे साथ संबंध बनाओ या फिर मेरे रुपए वापस कर दो। महिला ने मना किया तो उसने गुस्से में आकर रात में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मामले में मुख्यमंत्री ने भी फोन कर डीआईजी से बात कर चिंता जताई थी। साथ ही जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा था।

यह है मामला

एमवायएच के सामने एक महिला की बुधवार आधी रात किसी अज्ञात युवक ने जघन्य हत्या कर दी थी। वारदात के समय महिला सो रही थी तभी बदमाश वहां पहुंचा। काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा। फिर महिला के बाल पकड़ कर उसे नीचे गिराया। गले में रस्सी का फंदा कसा। आखिरी में उसके सिर पर वार कर भाग गया। महिला एमवायएच के आसपास भीख मांगती थी। पुलिस ने वहां का सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि हत्या एक युवक ने की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?