न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर: पैसे-जेवर लेकर भागी दुल्हन तो शादी करवाने वाले का ही कर दिया मर्डर

मध्य प्रदेश के इंदौर में मानपुर घाट पर कुछ दिन पहले हुई मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। युवक की मौत पहले हादसा बताया जा रहा था लेकिन अब पुलिस ने जांच में पाया है कि युवक की हत्या की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 3:20:15

 इंदौर: पैसे-जेवर लेकर भागी दुल्हन तो शादी करवाने वाले का ही कर दिया मर्डर

मध्य प्रदेश के इंदौर में मानपुर घाट पर कुछ दिन पहले हुई मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। युवक की मौत पहले हादसा बताया जा रहा था लेकिन अब पुलिस ने जांच में पाया है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी फरार है। आरोपी शैलेश गोयल फरार है। जिसकी पुलिस को तलाश है।

इस घटना को लेकर एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि द्वारिकापुरी के रहने वाले दीपक वर्मा की लाश कुछ दिन पहले मानपुर घाट पर मिली थी। प्रारंभिक पड़ताल में ऐसा प्रतीत हुआ कि उसकी किसी गाड़ी के नीचे आने से मौत हुई है। जांच के दौरान मुखबिर ने पुलिस को बताया कि दीपक की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। इस पर पुलिस ने दीपक के मामा मुकेश वर्मा से पूछताछ की तो मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

मुकेश ने बताया कि उस दिन लवीन मराठा, मनीष सोलंकी और प्रकाश जाधव मृतक दीपक को अपने साथ ले गए थे। ये लोग दीपक को लेकर शिव सागर कॉलोनी में किराए से रहने वाले शैलेश गोयल के घर पर लेकर गए थे। महाराष्ट्र में रहने वाले गोयल के भतीजे की दीपक ने अपनी दोस्त से शादी करवाई थी। इसमें दीपक का साथी अजय भी शामिल था। बताया जा रहा है कि इसके लिए इन लोगों ने लाखों रुपये लिए थे। बाद में दुल्हन रुपये और गहने लेकर वहां से फरार हो गई थी।

मामा मुकेश ने बताया कि इसी बात को लेकर दीपक और गोयल का विवाद चल रहा था। इसी मामले में बात करने के लिए तीनों उसे लेकर पहुंचे थे। शैलेश गोयल, लवीन, मनीष और प्रकाश ने उसे पर्दे की रॉड और लात-घूसों से जमकर पीटा। जब वह अधमरा हो गया तो उसे मरा समझकर लवीन, मनीष दीपक को अपनी स्कूटर में बैठाकर मानपुर घाट की तरफ ले गए और वहां एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने उसे हादसा बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने दीपक की गाड़ी भी मौके पर ही फेंक दी। पुलिस ने बयान के बाद सीसीटीवी खंगाले तो मामले का खुलासा हो गया। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर स्कूटर, पर्दे की रॉड, उस्तरा जब्त कर लिए हैं।

एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि मृतक दीपक और अजय उन समाज के परिवारों को खोजते थे जहां शादी के लिए लडकियां कम होती थीं। दीपक ने शैलेश गोयल के भतीजे से अपनी प्रेमिका की शादी करवा दी जो कुछ ही दिन बाद गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। शैलेश को जब अफेयर की बात पता लगी तो उसने आपत्ति जताई और पैसा और जेवर वापस लेने के लिए दीपक से मारपीट की और बात बढ़ने पर उसकी हत्या करवा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?