न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / भीड़ भरे कार्यक्रम में 4 घंटे बिना मास्क रहे नरोत्तम मिश्रा, पूछने पर कहा - मास्क से क्या होता है

इंदौर में ही मंगलवार रात कोरोना रिपोर्ट में 451 नए केस मिले, जबकि 7 लोगों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब 20834 हो गई है, जबकि कुल 516 मौतें हो चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 7:03:51

मध्य प्रदेश / भीड़ भरे कार्यक्रम में 4 घंटे बिना मास्क रहे नरोत्तम मिश्रा, पूछने पर कहा - मास्क से क्या होता है

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस बेकाबू है, राज्य में पिछले 4 दिन में 10 हजार 253 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस महीने हर दिन औसतन 29 मौतें हुई हैं। अब तक 1 लाख 10 हजार 711 मरीज मिल चुके हैं लेकिन खुद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ही मास्क नहीं लगा रहे। बुधवार को जब वे इंदौर आए, तो यहां 4 घंटे तक अलग-अलग सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए। इनमें खासी भीड़ भी रही, लेकिन मंत्री कोरोना गाइडलाइन का पालन करते नहीं दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बेहिचक कह दिया, 'मैं कभी मास्क नहीं पहनता। मैं यहां क्या, किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनता। इससे क्या होता है। मैं तो कभी मास्क पहनता ही नहीं हूं।' आपको बता दे, इंदौर में ही मंगलवार रात कोरोना रिपोर्ट में 451 नए केस मिले, जबकि 7 लोगों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब 20834 हो गई है, जबकि कुल 516 मौतें हो चुकी हैं।

दरअसल इंदौर वही शहर है, जहां मास्क नहीं पहनने वालों से निगम टीम 200 रुपए का स्पॉट फाइन वसूल रही है। इसे लेकर विवाद भी हो रहे हैं। यहां 22 सितंबर को ही निगम टीम ने 339 लोगों से 65 हजार 400 रुपए वसूले थे।

madhya pradesh,narottam mishra,indore,mask,news,coronavirus

सवाल उठे तो बोले- सांस की तकलीफ है

गृह मंत्री ने बाद में अपनी सफाई में कहा- 'सांस लेने में तकलीफ की वजह से कभी-कभी मास्क नहीं लगाता हूं। मैंने कई कार्यक्रमों में मास्क लगाया है। प्रदेश के लोगों से अपील है कि वे भी मास्क लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें।'

मास्क को लेकर पहले उड़ाया था मजाक

गृह मंत्री का कुछ दिनों पहले अपने ही चेहरे की फोटो वाला मास्क पहनने का वीडियो वायरल हुआ था। मास्क को देखकर नहीं लगता था कि उनके चेहरे पर कुछ है।

मास्क पहनाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम

इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें मास्क पहनाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। मिश्रा ने इस पर कहा था कि आप लोगों ने मेरे गले में एक गमछा देखा होगा। यह तीन लेयर में है। इसे ही पहनता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी