न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / 2 टिन घी, 80 लीटर दूध, RO वाटर में बनता है कंप्‍यूटर बाबा की मंडली के लिए भोजन

लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर निकले कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) इन दिनों ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर में डेरा डाले हुए हैं। उनके साथ कई अन्य साधु-संत भी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 10:13:16

मध्य प्रदेश / 2 टिन घी, 80 लीटर दूध, RO वाटर में बनता है कंप्‍यूटर बाबा की मंडली के लिए भोजन

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के ऐलान के साथ ही लगभग सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में कूद गई है। वहीं, नेताओं के अलावा साधु-संत भी एक तरह से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर निकले कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) इन दिनों ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर में डेरा डाले हुए हैं। उनके साथ कई अन्य साधु-संत भी हैं। लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर निकलने से पहले कंप्यूटर बाबा ने कहा था कि हम उन विधानसभा में जा रहे हैं, जहां-जहां वाेटर के साथ गद्दारी हुई है। जहां लोकतंत्र की हत्या हुई है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहना चाहूंगा कि आप ने और आपके साथियों ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए सरकार बनाई है। आपको ऐसी सरकार नहीं बनानी थी। जनता का विश्वास आप पर नहीं था। जनता ने आपको उखाड़ फेंका था। कांग्रेस को जनता ने पांच साल दिए थे, आपको नहीं। आपको पांच साल इंतजार करना था। यदि आपको इतना इंतजार नहीं करना था तो चुनाव लड़कर आना था। इस प्रकार की जो गद्दारी हुई है। अब धर्म और अधर्म की लड़ाई है, हम सब इसी को लड़ने जा रहे हैं।

दो टिन शुद्ध देसी घी और 80 किलो दूध

खास बात यह है कि कंप्यूटर बाबा और उनकी मंडली के खाने-पीने के लिए फाइव स्‍टार टाइप इंतजाम किया गया है। उनकी मंडली के भोजन पर रोज दो टिन शुद्ध देसी घी और 80 किलो दूध खर्च हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंप्यूटर बाबा के भोजन में बड़ी मात्रा में काजू, किशमिश और बादाम के अलावा अन्य ड्राई फ्रूट्स का भी उपयोग हो रहा है। साथ ही पीने के पानी के अलावा खाना बनाने के लिए भी RO के पानी का ही प्रयोग किया जा रहा है। यह सारा जिम्मा कंप्यूटर बाबा की टीम ही देख रही है। कंप्यूटर बाबा की मंडली में 150 से अधिक साधु-संत और अन्य लोग हैं।

अपनी मंडली के साथ डबरा पहुंचे थे कंप्यूटर बाबा

दरअसल, रविवार को कंप्यूटर बाबा अपनी मंडली के साथ डबरा पहुंचे थे। इसके बाद एक किराने की दुकान से भोजन बनाने के लिए इन सारे सामानों को लाया गया। इन सामग्रियों से रविवार को दिन और रात का भोजन बना। कंप्यूटर बाबा का कहना है कि भोजन के बारे में किसी को कुछ नहीं बोलना चाहिए। वहीं, टोली में शामिल एक साधु ने कहा कि हमने कुछ भी सामान मांगा नहीं है। भक्तगण खुद अपनी इच्छा से दे रहे हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हैं।

चौथी पार्टी की एंट्री

वहीं, बता दे, मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस, बीजेपी और बसपा के बाद चौथी पार्टी की एंट्री हो गई है। यहां सपाक्स पार्टी ने 28 सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बिहार में होने वाले 243 सीटों पर चुनाव के लिए 4 सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सपाक्स पार्टी का पूरा नाम सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संस्था है। पार्टी की स्थापना मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव से पहले 10 फरवरी 2017 को की गई थी। हीरालाल यादव इस पार्टी के पहले अध्यक्ष बनाए गए थे। संस्था का मु्ख्य उद्देश्य प्रदेश में आरक्षण मुक्त समाज का निर्माण करना है।

फरवरी 2017 में अस्तीत्व में आई सपाक्स पार्टी ने मुरैना, बमोरी सहित 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे है। इसके अलावा पार्टी ने बिहार चुनाव की चार सीटों समस्तीपुर, गया, कैमूर और हाजीपुर की सीट पर उम्मीदवार उतारे है। मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार कुछ इस प्रकार हैः-

- सुमावली सीट जिला मुरैना - शत्रुघ्न सिकरवार
- मुरैना सीट जिला मुरैना - धर्मेन्द्र सिकरवार (गुड्डू)
- अम्बाह सीट जिला मुरैना - बीरबल महावर
- मेहगांव सीट जिला भिण्ड - दीपकर सिंह कुश्वाह
- ग्वालियर पूर्व सीट जिला ग्वालियर - सुनील कुमार शर्मा
- पोहरी सीट जिला शिवपुरी - उदयभान सिंह परिहार (भानू)
- बमोरी सीट जिला गुना - शिशुपाल यादव
- अशोकनगर सीट जिला अशोकनगर - महेंद्र सिंह महावर
- सांची सीट जिला रायसेन - हरिनारायण बेदी
- हाटपिपल्या सीट जिला देवास - सुरेश शर्मा
- सांवेर सीट जिला इंदौर - संतोष रत्नाकर

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?