न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेप-ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने युवक की करी हत्या, थाने फोन कर कहा - मैंने बलात्कारी को मार डाला

मध्यप्रदेश के गुना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने चाकुओं से 25 बार गोद कर एक युवक की हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि युवक साल 2005 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। उस समय वो नाबालिग ही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 10:03:16

रेप-ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने युवक की करी हत्या, थाने फोन कर कहा - मैंने बलात्कारी को मार डाला

मध्यप्रदेश के गुना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने चाकुओं से 25 बार गोद कर एक युवक की हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि युवक साल 2005 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। उस समय वो नाबालिग ही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक युवक का नाम बृजभूषण शर्मा है। जो अशोकनगर जिले का रहने वाला था। आरोपी महिला भी अशोकनगर की ही रहने वाली है। महिला के मुताबिक जब वो 16 साल की थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद कई बार युवक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती की। आखिरकार महिला ने एक शिक्षक से शादी कर ली ताकि बृजभूषण से उसका पीछा छूट जाए। शादी के बाद महिला को एक बेटी भी हुई लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वारदात की रात जब महिला घर में अकेली थी तो रात में बृजभूषण उसके घर आ धमका। युवक नशे में था और उसने महिला के साथ फिर जबरदस्ती की। इस बार महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी। युवक को महिला तब तक चाकू मारती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

महिला ने चाकू के वार इतने जोर से किए कि बृजभूषण शर्मा के शरीर में काफी गहरे जख्म बन गए। युवक नशे में था इसलिए ज्यादा विरोध नहीं कर पाया और दम तोड़ दिया।

मैंने बलात्कारी को मार डाला

युवक की हत्या के बाद खुद महिला ने ही पुलिस को कॉल किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला के कॉल के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बृजभूषण शर्मा का शरीर नग्न अवस्था में मिला, उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था। पुलिस को पास में ही एक धारदार चाकू भी मिला है। महिला ने बताया कि इसी चाकू से उसने हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?