न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन / पहले 8 साल के बच्चे का रेप किया फिर रॉड से करंट लगाकर की हत्या, आरोपी ने कर ली खुदकुशी

उज्जैन के नीलगंगा इलाके से 8 साल के बच्चे के साथ रेप और फिर हत्या का मामला सामने आया है। यहां, एक नशेड़ी किराएदार ने अपने मकान मालिक के 8 साल के बेटे को पहले अगवा किया फिर उसके साथ रेप किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 9:43:38

उज्जैन / पहले 8 साल के बच्चे का रेप किया फिर रॉड से करंट लगाकर की हत्या, आरोपी ने कर ली खुदकुशी

उज्जैन के नीलगंगा इलाके से 8 साल के बच्चे के साथ रेप और फिर हत्या का मामला सामने आया है। यहां, एक नशेड़ी किराएदार ने अपने मकान मालिक के 8 साल के बेटे को पहले अगवा किया फिर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं बच्चे का मुंह दबाकर उसे पानी गर्म करने वाली रॉड से करंट भी दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। न्यू इंदिरानगर निवासी दिव्यांग मुकेश प्रजापत का बेटा कान्हा उर्फ कृष्णा सोमवार शाम करीब 6 बजे के घर के आंगन में बच्चों के साथ गरबा खेल रहा था। किराएदार सुनील (25) उसे बहाने से कमरे में बुलाया और नशे की हालत में दुष्कर्म करने के बाद मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बिस्तर में लपेटकर छिपा दिया। परिजन और पुलिस के साथ तीन घंटे तक आरोपी बच्चे की खोजबीन में भी लगा रहा। सुबह होते ही घर से फरार हो गया और पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।

रातभर एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह चौहान और परिजन बालक की तलाश में जुटे रहे। मंगलवार सुबह किराएदार के कमरे से बालक का शव मिलते ही आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। आईजी ने खुद आरोपी के कमरे की तलाशी ली। पानी गर्म करने की रॉड जब्त कराई। एफएसएल अधिकारी डॉ। प्रीति गायकवाड़ ने घटनास्थल से आरोपी के कपड़े जब्त किए। डीएनए के लिए सैंपल भी लिया गया।

घटनास्थल पर एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने मकान मालिक मुकेश और उसकी पत्नी कंचन समेत वहां रहने वाले अन्य किराएदारों से जानकारी ली। आरोपी सुनील को लेकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि रात आठ बजे घर आने के बाद मुझे कान्हा के लापता होने का पता चला तो खोजबीन में लग गए। हमारे साथ सुनील भी था। रात में वह कमरे में जाकर सो गया, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं हुआ। उसके कमरे से कोई आवाज भी नहीं आई। मकान मालिक के चार बच्चे हैं, जिसमें दो लड़की है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला कान्हा सबसे बड़ा था।

madhya pradesh,crime news,ujjain,rape,landlord,electric current,news

मिस्त्री का काम करता था आरोपी

आरोपी सुनील मिस्त्री का काम करता था। नशे की आदत के चलते ही घरवालों ने उसे निकाल दिया था। दो साल पहले वह न्यू इंदिरानगर में रहने वाले दिव्यांग मुकेश प्रजापति के यहां किराए से रहने आया था। उसने मुकेश के परिवार से अच्छा मेलजोल बढ़ा लिया। अक्सर उनकी किराना दुकान पर बैठता था। घर पर टीवी देखने के बहाने आ जाता। इसी कारण उनसे कान्हा घुलमिल गया था। बच्चा उसके कमरे पर भी खेलने चला जाता था।

हत्या के बाद फरार सुनील ने मंगलवार को भैरवगढ़ इलाके में जाकर शराब पी। उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए साइबर सेल टीम वहां पहुंची। यहां कुछ मजदूरों ने उसकी फोटो देखकर बताया कि वह अभी शराब पीकर गया है। मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस दोपहर में अंबोदिया इलाके में पहुंची, जहां जंगल में पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया डॉक्टरों ने बालक के साथ रेप की पुष्टि की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक