न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में कोरोना के बढ़े मामले, शिवराज ने बुलाई बैठक, आज शाम तक सरकार जारी कर सकती है गाइडलाइन

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। गुरुवार को प्रदेश में 1363 मामले सामने आए, वहीं 14 लोगों की मौत भी हुई है। लेकिन भोपाल में रिकार्ड 425 केस सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 1:41:58

MP में कोरोना के बढ़े मामले, शिवराज ने बुलाई बैठक, आज शाम तक सरकार जारी कर सकती है गाइडलाइन

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। गुरुवार को प्रदेश में 1363 मामले सामने आए, वहीं 14 लोगों की मौत भी हुई है। लेकिन भोपाल में रिकार्ड 425 केस सामने आए हैं। ये बुधवार को 229 के मुकाबले करीब दोगुने हैं। भोपाल का यह आंकड़ा पूरे कोरोना काल में सबसे बड़ी संख्या है। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में दोपहर 3 बजे बैठक बुलाई है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में एकदम से कोरोना केस बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू किया जाएगा। सरकार संक्रमितों के लिए फिर से निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करने पर भी विचार कर सकती है। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना है। जिस तरह से भोपाल में कोरोना विस्फोट हुआ, उसको ध्यान में रखकर भी कोई अहम निर्णय बैठक में हो सकता है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभाएं, बाजार और रात के लॉकडाउन को लेकर आज होने वाली समीक्षा बैठक में विचार किया जाएगा। इसके बाद आज शाम तक गृह विभाग गाइडलाइन जारी कर सकता है।

मध्यप्रदेश में एक दिन में अधिकतम एक्टिव केस (21000) सितंबर में आए थे। इसे ध्यान में रखकर अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की समीक्षा भी होगी। बता दे, ग्वालियर में एक दिन में 92 पॉजिटिव केस मिले हैं। रतलाम में भी एक माह बाद एक दिन में 62 केस सामने आए हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,88,018 हो गया है। जबकि मौतों का आंकड़ा 3129 हो गया है। र्तमान में एक्टिव केस 9 हजार 800 हैं। अगर संक्रमण बढ़ता है तो क्या इंतजाम होंगे‌? सरकार का फोकस इसको लेकर ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता