न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता बनी कुमाता: पति से झगड़े के बाद महिला ने एक साल की बेटी को पैरों से कुचला, 4 साल की बेटी के मुंह पर मारी लात

मध्य प्रदेश के बीना में पति से झगड़े के बाद महिला ने अपना गुस्सा मासूम बेटियों पर उतारा। जिसका वीडियो पति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Feb 2021 9:25:28

माता बनी कुमाता: पति से झगड़े के बाद महिला ने एक साल की बेटी को पैरों से कुचला, 4 साल की बेटी के मुंह पर मारी लात

मध्य प्रदेश के बीना में पति से झगड़े के बाद महिला ने अपना गुस्सा मासूम बेटियों पर उतारा। जिसका वीडियो पति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने गुस्से में अपनी एक साल की बेटी को नीचे लिटाकर पैरों से कुचला, तो 4 साल की दूसरी बेटी के मुंह पर लात मारी। पति ने वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस को पत्नी के खिलाफ शिकायत भी कर दी। वायरल वीडियो और पति की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर पुलिस बीना के बम्हौरी कलां गांव पहुंची। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम जयंती बाई है और उसके पति का नाम मोहन कुशवाहा है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने पति-पत्नी को समझा कर आगे झगड़ा न करने की बात कही। परिवार ने भी लिखकर दिया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने एक साल की बच्ची को गोद से उतारकर जमीन पर लिटाया और उसके ऊपर पैर रख दिया। पास में ही बॉटल से दूध पी रही 4 साल की बच्ची को पास बुलाकर उसके मुंह पर भी लात मारी। इसके बाद वह वीडियो बना रहे पति से कुछ कहती नजर आ रही है। वीडियो को देखकर लगता है कि मां बच्चियों को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहती थी, लेकिन पति को अपना गुस्सा दिखाने के लिए उसने यह तरीका अपनाया।

बीना के टीआई कमल निगवाल ने बताया कि मोहन कुशवाहा के ताऊ और भाई हत्या के एक मामले में खुरई जेल में बंद हैं। मोहन उनकी जमानत के लिए कोशिश कर रहा है। पत्नी जयंती का कहना है कि मोहन इसके चलते घर-परिवार और बच्चों पर ध्यान नहीं देता है।

बीना के एडिशनल एसपी बीना विक्रम सिंह ने बताया कि पति ने ही पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। उसे डर था कि पत्नी गुस्से में बेटियों को नुकसान न पहुंचा दे। हालांकि, अब दोनों ने लिखकर दिया है कि अब वे आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी