न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल में बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिला, बाइक सवार छात्र बोरी में विस्फोटक छिपाकर ले जाते पकड़ा

भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बाइक पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक ले जाते एक 23 साल के छात्र पकड़ा गया। वह बाइक पर बोरी में विस्फोटक भरकर सीहोर से भोपाल लेकर आया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 5:32:21

भोपाल में बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिला, बाइक सवार छात्र बोरी में विस्फोटक छिपाकर ले जाते पकड़ा

भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बाइक पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक ले जाते एक 23 साल के छात्र पकड़ा गया। वह बाइक पर बोरी में विस्फोटक भरकर सीहोर से भोपाल लेकर आया था। उसके पास से 7 डेटोनेटर, 10 जिलेटिन और एक एक्सप्लोरर बरामद हुआ है। यह सामान किसी बड़े रिहायशी क्षेत्र को हिलाने के लिए काफी था। यह विस्फोट शासन की अनुमति से ही मिल सकता है। ऐसे में इसके पीछे बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका बढ़ गई है।

एएसआई ने कही ये बात

परवलिया थाने के एएसआई हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर नीलबड़ गांव के पास एक संदिग्ध के होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर इलाके में पूछताछ कर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार यहां-वहां भागने का प्रयास करने लगा। उसे पकड़कर हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। उसके पास से एक बोरी बरामद हुई। इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरा था। तत्काल विस्फोटक एक्सपर्ट को बुलाकर उसकी जांच कराई गई। इसमें सात डेटोनेटर, 10 जिलेटिन छड़ें और एक एक्सप्लोरर मिला है। आरोपी की पहचान सीहोर निवासी 23 साल के सोहन मेवाड़ा पिता शेष नारायण मेवाड़ा के रूप में हुई।

एएसआई सिंह ने बताया कि सोहन ग्राम पीलूखेड़ी, अहमदपुर जिला सीहोर का रहने वाला है। वह भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज से प्राइवेट बीए कर रहा है। वह परवलिया में शांति इन्क्लेव में किराए से रहता है। उसने अभी तक सिर्फ इतना बताया है कि वह यह विस्फोटक परवलिया में कुएं में विस्फोट करने के लिए ले जा रहा था। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह यह कैसे और कहां से लेकर आया है। वह पुलिस को एमपी मिनरल्स के पास से मिला था। उसके खिलाफ पुलिस ने 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

सोहन के पास जब्त विस्फोट कुएं, माइन्स और बिल्डिंग आदि गिराने के लिए किया जाता है। यह विस्फोट शासन से लाइसेंस प्राप्त फैक्टरी में ही बनाता है। इसके अलावा इसे शासन की अनुमति से ही फैक्टरी से लिया जा सकता है। ऐसे में इस तरह का विस्फोटक किसी छात्र के पास मिलना एक गंभीर मामला हो गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?