न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / शराब पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई, पूल में मस्ती करते मिले युवा; लड़कियों को गीले कपड़ों में ही थाने ले गई पुलिस

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र पुलिस ने शराब के नशे में 11 युवकों और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग ग्रीन फील्ड विला मैरिज गार्डन में पार्टी कर रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 10:34:22

भोपाल / शराब पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई, पूल में मस्ती करते मिले युवा; लड़कियों को गीले कपड़ों में ही थाने ले गई पुलिस

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र पुलिस ने शराब के नशे में 11 युवकों और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग ग्रीन फील्ड विला मैरिज गार्डन में पार्टी कर रहे थे। दरअसल, कोरोना के संक्रमण के चलते भोपाल में लॉकडाउन के तहत रात 10 बजे तक होटल, दुकान समेत कुछ व्यापारियों को छूट दी गई है। कोलार पुलिस ने शराब पार्टी पर यह कार्रवाई 11 बजे के बाद की। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ शासकीय आदेश का उल्लंघन और आबकारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक लड़की ने उन्हीं से पूछा कि आप हो कौन? किस बात की परमिशन? इस पर पुलिस ने कहा आप लाइन में खड़े हो जाओ, सब पता चल जाएगा। इसके बाद पुलिस उन्हें गीले कपड़ों में पुलिस थाने ले गई। आपको बता दे, इससे पहले भोपाल पुलिस शाहपुरा और बैरागढ़ में भी पार्टी करते हुए लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।

madhya pradesh,bhopal,pool party,coronavirus,lockdown,police raid,drunk,news,crime news

लोगों ने भागने का किया प्रयास

कोलार टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि सोमवार रात ग्रीन फील्ड विला मैरिज गार्डन में पार्टी की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को रूटीन चेकिंग पर कहते हुए रोक लिया।

होटल की तलाशी लेने पर वहां से शराब की बोतल मिलीं। युवक और युवतियां शराब पीते नजर आए। पुलिस ने अमन यादव, अजय यादव, आयुष सिंह, रूपम सिंह, रत्नेश वर्मा, श्रेय श्रीवास्तव, निकी तिवारी, हर्ष अवस्थी, प्रतीक करण कुर्मी और अजय चावला समेत वहां मौजूद 5 युवतियों पर कार्रवाई की।

शराब पार्टी करने का यह तीसरा मामला

भोपाल पुलिस की लॉकडाउन के नियम तोड़कर शराब पार्टी करने की यह तीसरी कार्रवाई की है। इससे पहले शाहपुरा में एक होटल में 10 दिन के लॉकडाउन के दौरान भी देर रात पार्टी चल रही थी। इसमें तो केक को गुप्ती से काटा जा रहा था। यहां से बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां मिलीं थीं। इसके बाद बैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात 30 से अधिक लोगों को रात में पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया था। इनका रात में थाने तक जुलूस भी निकाला गया था।

आपको बता दे, भोपाल में सोमवार को 130 नए संक्रमित मिले, 4 मरीजों की मौत हो गई। नए संक्रमितों में आईटीबीपी के कान्हासैया में लगे कैंप के दो जवान, दो डॉक्टर और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बंगले के दो कर्मचारी शामिल हैं। मंत्री विश्वास सारंग चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। वे पहले से ही संक्रमित हैं और फार्म हाउस में होम आइसोलेशन में थे। पूरे राज्य की बात करे तो सोमवार को भी 930 नए संक्रमित मिले, जबकि 987 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। ओवरऑल रिकवरी रेट बढ़कर 75.50% हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के दो कारण प्रमुख हैं। पहला- बड़े पैमाने पर टेस्टिंग। केस जल्द सामने आ रहे हैं। सर्वे कर संक्रमितों की पहचान की जा रही है। दूसरा- ज्यादातर मरीजों का एसिंप्टोमैटिक होना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’