न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल: प्रेमिका के पिता ने करंट देकर की प्रेमी की हत्या

भोपाल पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने धर्मेंद्र की हत्या के आरोप में रईस खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 3:18:38

भोपाल: प्रेमिका के पिता ने करंट देकर की प्रेमी की हत्या

भोपाल पुलिस ने एक अधेड़ शख्स को चार महीने पहले हुई एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। चार महीने पहले इस युवक की मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना बताया गया था। लेकिन अब भोपाल पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि अधेड़ शख्स रईस खान को अपनी बेटी का इस युवक के साथ मेलजोल पसंद नहीं था, इसलिए उसने साजिश रच कर 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी।

भोपाल पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने धर्मेंद्र की हत्या के आरोप में रईस खान को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्मेंद्र की बुरी तरह झुलसी हुई लाश 29 अगस्त को गूंगा इलाके में उसकी मोटरसाइकिल के साथ बरामद हुई थी। मौके पर ऐसे हालात बनाए गए थे जिससे लगे कि युवक पर आकाशीय बिजली गिरी और करंट के झटकों से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से भी यही सामने आया कि धर्मेंद्र की मौत करंट से झुलसने से हुई।

पुलिस ने बताया, 'धर्मेंद्र का रईस खान की बेटी से प्रेम संबंध था जो रईस खान को पसंद नहीं था। 29 अगस्त को धर्मेंद्र जब लड़की से मिलने के बाद लौट रहा था तो रईस खान ने पहले उसके सिर पर पत्थर मारा और फिर उसे क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से बिजली के झटके दिए। धर्मेंद्र की मौत के बाद उसकी लाश को मेन रोड पर लाकर उसकी मोटरसाइकिल के पास फेंक दिया गया। ये सब ऐसे किया गया जिससे लगे कि धर्मेंद्र की मौत आकाशीय बिजली के हादसे से हुई।'

पुलिस को भी शुरू में धर्मेंद्र की मौत का कारण बिजली गिरना ही लगा, क्योंकि उस दिन तेज बारिश का मौसम चल रहा था लेकिन पुलिस ने फिर भी जांच जारी रखी क्योंकि धर्मेंद्र की एक मुट्ठी बंद थी। मोटरसाइकिल चलाते वक्त मुट्ठी का बंद रहना संभव नहीं था। पुलिस के सामने एक सवाल ये भी था कि धर्मेंद्र शहर के दूसरे कोने में स्थित शाहपुरा के एक शॉपिंग माल में काम करता था, तो वो मौत वाले दिन गूंगा इलाके में क्या कर रहा था?

प्लान बनाकर की थी हत्या

धर्मेंद्र के घरवालों से पुलिस को पता चला कि गूंगा इलाके में रहने वाली किसी लड़की से उसका मेलजोल था। इसके बाद पुलिस के रडार पर रईस खान आया। पुलिस ने उस तार को बरामद कर लिया जिससे रईस खान ने हाई टेंशन वायर से बिजली ली थी। पुलिस के मुताबिक रईस खान ने पूरा प्लान बनाकर धर्मेंद्र की हत्या की। आरोपी को पता था कि धर्मेंद्र और लड़की किस जगह पर मिला करते थे। उसने बारिश वाले दिन को हत्या के लिए चुना जिससे लगे की धर्मेंद्र की मौत बिजली गिरने से हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?