न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछले 10 दिनों में करीब 500 लोगों के संपर्क में आए कोरोना संक्रमित शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन लोगों की टेंशन बढ़ गई है जो पिछले 10 दिनों में सीएम के संपर्क में आए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 10:50:20

पिछले 10 दिनों में करीब 500 लोगों के संपर्क में आए कोरोना संक्रमित शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन लोगों की टेंशन बढ़ गई है जो पिछले 10 दिनों में सीएम के संपर्क में आए है। सीएम शिवराज से मिलने वालों में सरकार के मंत्री, मंत्रालय के अफसर और पार्टी के नेता समेत दल बदल कर बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। मंत्री उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़ और जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर सहित आधा दर्जन नेताओं ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। सांवेर उपचुनाव के चलते मंत्री तुलसी सिलावट मैदान में ही हैं। लगातार लोगों से भी मिल रहे, जबकि 21 जुलाई की मुलाकात में वे ही मुख्यमंत्री के सबसे नजदीक खड़े थे। सिलावट का कहना है कि उन्होंने जांच करवा ली है, कोई लक्षण नहीं है। मुलाकात में पूरी सावधानी बरत रहे हैं। इधर, भोपाल से लौटने के बाद शुक्रवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में गौड़ शामिल हुई थीं, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता एहतियात बरत रहे हैं। ज्यादातर नेता कुछ दिन क्वारेंटाइन में रहेंगे। गौड़ ने वहां से लौटकर व्यापारिक क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया था। हालांकि उनका कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था और मास्क भी पूरे समय लगाकर रखा था।

दरअसल, बीते 10 दिनों में मुख्यमंत्री ने उज्जैन, ग्वालियर और विदिशा का दौरा किया है। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आए हैं। साथ ही बीजेपी दफ्तर में कांग्रेस से दल बदल कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों के भी सीधे संपर्क में मुख्यमंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में यात्रा करने वालों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संगठन मंत्री सुहास भगत, कैबिनेट मिनिस्टर मोहन यादव, भूपेंद्र सिंह और बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर शामिल रहे हैं।

17 जुलाई से 24 जुलाई तक की डिटेल्स

- 17 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा में गए थे।सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे। तब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भी बैठक में हुए शामिल थे। इसी दिन फिर वे उज्जैन गए थे। महाकाल मंदिर के दर्शन किए थे। कैबिनेट मिनिस्टर मोहन यादव भी साथ में उज्जैन गए थे। वहीं, कलेक्टर कार्यालय में कोरोना के लेकर समीक्षा की थी।

- शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई को ग्वालियर गए थे। वहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। ग्वालियर से लौटकर उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की थी। कोरोना के लेकर भी समीक्षा बैठक की थी। साथ ही कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों के साथ भी बैठक की थी।

- सीएम 21 जुलाई को सीएम लखनऊ गए थे। राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए थे। सीएम के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सुहास भगत भी थे।

- सीएम चौहान ने 22 जुलाई को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक की थी, जिसमें सरकार के सभी मंत्री मौजूद थे। इसी दिन मुख्यमंत्री ने आधा दर्जन मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा की। जिसमें बृजेंद्र प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, मीना सिंह, कमल पटेल, एंदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत शामिल थे।

- 23 जुलाई को भी मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा हुई। इस चर्चा में ओमप्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, प्रभु राम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम सिंह तोमर, उषा ठाकुर, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, इंदर सिंह परमार और बृजेंद्र सिंह यादव शामिल थे। इसी दिन बीजेपी दफ्तर में कांग्रेस विधायक नारायण पटेल की सदस्यता कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी शामिल थे।

- 24 जुलाई को सीएम ने कोरोना के लेकर समीक्षा बैठक की और सरकारी भूमि के प्रबंधन को लेकर राजस्व, नगरी प्रशासन विभाग के अफसरों के साथ चर्चा की। ऐसे में मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से करीब 500 लोगों के संपर्क में आए हैं।

बता दे, मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेशभर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद प्रदेशभर में सीएम के जल्द ठीक होने की दुआ की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बाबा महाकाल से सीएम के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की गई। मंदिर में महामृत्युंजय जाप और पूजन-अर्चन किया गया। इसके अलावा सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में अथर्व शीश पूजन किया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भी उनके स्वस्थ होने की कामना की है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री को लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है। सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि आप मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ एक प्लेन में लखनऊ गए। जब आपको भदोरिया की कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला तब आपको तत्काल क्वॉरेंटाइन होना चाहिए था। इसके विपरीत आप सभी मंत्रियों को जोखिम में डालकर उनसे रूबरू होते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’