न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश: 13 साल की किशोरी को रेप के बाद ज़िंदा दफनाया, लड़की की हालत नाज़ुक

मध्य प्रदेश में एक बार फिर देश और समाज को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। हैवानियत की यह घटना बैतूल ज़िले के सारनी थाना क्षेत्र की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 1:56:55

मध्य प्रदेश: 13 साल की किशोरी को रेप के बाद ज़िंदा दफनाया, लड़की की हालत नाज़ुक

मध्य प्रदेश में एक बार फिर देश और समाज को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। हैवानियत की यह घटना बैतूल ज़िले के सारनी थाना क्षेत्र की है। यहां एक 13 साल की किशोरी के साथ रेप के बाद उसे ज़िंदा दफना दिया गया। बच्ची रात के वक्त खेत पर मोटर बंद करने गई थी। समय रहते परिवार वालों ने अपनी बेटी को ढूंढ़ निकाला। लड़की गंभीर हालत में अब अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस जघन्‍य अपराध के आरोपी खेत मालिक सुशील वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील वर्मा पर आरोप है कि उसने मासूम बच्ची को अकेला पाकर दबोच लिया और पास से गुजर रहे नाले में ले जाकर रेप किया। उसके बाद बच्ची को मरा समझकर उसके ऊपर पत्थर और कांटे डाल कर वहीं दफना दिया। आरोपी किशोरी को मरा समझकर घर लौट गया।

बेहोशी की हालत में पत्‍थरों के नीचे मिली लहूलुहान बेटी

जब देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो पिता और परिवार वाले उसे ढूंढ़ने निकले। वो खेत पर पहुंचे तो पास के नाले में उसे उन्हें किसी के कराहने की आवाज़ आयी। वो फौरन नाले की ओर लपके। जैसे ही परिवार वालों ने पत्थर हटाए उसके नीचे उनकी बच्ची बेहोशी की हालत में लहूलुहान दबी मिली। उसके चेहरे सहित पूरे शरीर पर गहरी चोटें थीं।

बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी। उसे फौरन घोड़ाडोंगरी और फिर वहां से बैतूल और बाद में नागपुर रेफर कर दिया गया। बच्ची इस समय नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाज़ुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। आरोपी सुशील वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी