अल सल्वाडोर की सरकार ने बुधवार को भारत से कोविड-19 रोधी टीके की पहली खेप मिलने की जानकारी साझा की थी। राष्ट्रपति नयीब बुकेले के कार्यालय ने बताया था कि एस्ट्राजेनेका के टीके की एक खेप लेकर भारत से एक विमान यहां पहुंचेगा। बुकेले के कार्यालय द्वारा बताया गया कि कोरोना के टीके की पहली खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी। हालांकि अल सल्वाडोर सरकार ने यह नहीं बताया कि इस खेप में टीके की कितनी खुराक होगी लेकिन कार्यालय का कहना है कि हजारों स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगेंगे। अल सल्वाडोर में कोरोना वायरस से 58,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 1,758 लोगों की मौत हो चुकी है।"Consignment of Made in India vaccines arrives in El Salvador," tweets External Affairs Minister Dr S Jaishankar pic.twitter.com/XMeDL1WM18
— ANI (@ANI) February 17, 2021













