न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर विवेक तिवारी ने क्यों नहीं रोकी थी कार, चश्मदीद सना खान ने बताई वजह

विवेक तिवारी हत्याकांड की मुख्य गवाह सना खान ने इंडियन एक्सप्रेस के खास बातचीत में घटना वाली रात का सच बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Oct 2018 11:53:43

आखिर विवेक तिवारी ने क्यों नहीं रोकी थी कार, चश्मदीद सना खान ने बताई वजह

विवेक तिवारी हत्याकांड की मुख्य गवाह सना खान ने इंडियन एक्सप्रेस के खास बातचीत में घटना वाली रात का सच बताया। सना खान ने बताया कि हमलोग कार से जा रहे थे। दो पुलिसकर्मी बाइक से आए। वो काफी गुस्से में थे। वे कार रोकने और बाहर निकलने के लिए बोल रहे थे। एक पुलिसकर्मी मेरी तरफ से खिड़की में लाठी अंदर डालने लगा। इन घटनाओं को देखकर विवेक तिवारी को वहां रुकना ठीक नहीं लगा, इसलिए हमलोग आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।

विवेक तिवारी जब कार आगे बढ़ाने लगे तो कार से सटी पुलिसकर्मी की बाइक गिर गई। पुलिसकर्मी कार की दूसरी तरफ खड़े थे। जब उन्होंने दोबारा कार बढ़ाने की कोशिश की तो बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मी ने उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद भी वे कुछ मिनट के लिए कार चलाते रहे। उन्हें गोली लगी हुई थी। वे सांस तो ले पा रहे थे, लेकिन कुछ बोल नहीं पा रहे थे। फिर कार जाकर दीवार से टकरा गई। सना खान ने बताया कि उस दिन वह अपना मोबाइल घर पर भूल चुकी थीं। विवेक तिवारी का फोन लॉक था। इस हालात में मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं। मैं मदद के लिए चिल्लाने लगी। आसपास कुछ ट्रक खड़े थे। मैंने, उनसे कहा कि मुझे अपना मोबाइल दें, जिससे मैं फोन कर पाऊं। उन्होंने कहा कि मेरे पास मोबाइल नहीं है। 15 मिनट के बाद एक पुलिस की गाड़ी आई जिसके बाद एंबुलेंस को फोन किया गया। एंबुलेंस के आने में देर होने पर मैनें पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया जाए। विवेक को पुलिस की गाड़ी में ही लोहिया अस्पताल ले जाया गया। साथ में सना खान भी अस्पताल पहुंची। सना खान ने बताया कि लोहिया अस्पताल से सीधे उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां एक महिला कांस्टेबल ने उनका बयान दर्ज किया और एक पेपर पर साइन करने को कहा। मैंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे मुझे अपने घर (जहां वह किराए पर रहती हैं) ले जाएं, ताकि मोबाइल से मैं अपने परिजनों को फोन कर सकूं। इसके बाद पुलिसकर्मी मुझे लेकर मेरे रूम पहुंचे और एक फोन कॉल करने की इजाजत दी। मैंने अपनी मां को फोन किया जिसके बाद मुझे वापस पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

lucknow,uttar pradesh,sana khan,vivek tiwari

सना खान की मां ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि इस मामले में न्याय मिले, लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि हम क्या करें। मेरी बेटी यहां जॉब करती है। लेकिन, इस घटना ने उसकी जिंदगी में तूफान ला दिया है। सना ने कहा कि उस रात एक हत्या हुई थी। मैं चाहती हूं कि सबकी नजर उस घटना पर हो और मैं दोबारा नॉर्मल जिंदगी जी सकूं। मुझे नहीं पता कि मैं दोबारा नॉर्मल जिंदगी जी पाउंगी या नहीं।

ऊंचाई से मारी गई थी विवेक को गोली

उधर इस मामले में पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि विवेक तिवारी को गोली सामने से ऊंचाई से मारी गई क्योंकि विवेक के शरीर में गोली ऊपर से नीचे की ओर गई है। इससे मामले में विवेक की पत्नी कल्‍पना तिवारी ने जो एफआईआर दर्ज कराई थी उसमें भी लिखा है कि सिपाही प्रशांत चौधरी ने शीशे से अपनी पिस्टल सटाकर गोली मारी। विवेक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पत्नी की एफआईआर देखकर लगता है कि शायद विवेक की गाड़ी के बोनट पर चढ़ के गोली मारी गई, क्योंकि गोली अगर सड़क पर खड़े होकर चलाई गई होती तो वो ऊपर से नीचे नहीं जाती। विवेक तिवारी की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक के चेहरे के बाई तरफ प्‍वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई है ।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत