न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : छात्र ने बनाया स्पेशल ड्रोन, 8 KM तक कर सकता है सैनिटाइज

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया है वहीं, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह पर सरकार द्वारा सैनिटाइज स्प्रे किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 12:26:32

लखनऊ : छात्र ने बनाया स्पेशल ड्रोन, 8 KM तक कर सकता है सैनिटाइज

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचा दी है। संक्रमित लोगों की बात करे तो ये आंकड़ा 12,73,990 हो गया है, वहीं, इस वायरस से 69,444 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस महामारी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार यानी 6 अप्रैल की सुबह तक कोरोना वायरस की वजह से देश में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। जबकि देश में कुल केस की संख्या 4000 से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल सुबह 9 बजे तक देश में कोरोना वायरस केस की कुल संख्या 4067 पहुंच गई है। इनमें 3666 केस एक्टिव हैं, जबकि 291 लोग अबतक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस महामारी की वजह से देश में अबतक 109 लोगों की मौत हुई हैं।

यूपी : 30 जिलों में कोरोना का कोहराम, लखनऊ-आगरा सहित 6 जिले हाई रिस्क जोन
जानिए कोरोना वायरस का टेस्ट कहां और कितने रूपये में होगा

coronavirus,lucknow,milidraj,spray,drone,covid 19,uttar  pradesh,news

8km की दूरी तय करता है ड्रोन

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया है वहीं, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह पर सरकार द्वारा सैनिटाइज स्प्रे किया जा रहा है। ऐसे में लखनऊ के रहने वाले मिलिंदराज ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जो हवा में 8km की दूरी तय कर गाड़ियों को सैनिटाइज कर सकता है। मिलिंदराज रोजाना इस ड्रोन के जरिए बड़ी संख्या में गाड़ियों को सैनिटाइज भी कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब मिलिंद ने अपनी कला का प्रदर्शन समाजसेवा के लिए किया है, इससे पहले वे ड्रोन के जरिए नाले में फंसे कुत्ते के बच्चे को बाहर निकालकर मानवता की मिसाल कायम की थी। मिलिंद राज गोमतीनगर के वि‍भूति‍खंड के रहने वाले हैं। उन्होंने 15 दिन की कड़ी मेहनत के बाद एक ऐसा सेनिटाइजर स्प्रे वाला ड्रोन बनाया है। इसकी क्षमता और कुशलता को जानकर हैरानी होगी कि इस बहुपयोगी यंत्र को बनाने वाला छात्र इंजीनियर नहीं, बल्कि विधि का छात्र है। इसका वजन लगभग 10 किलोग्राम है। अभी आठ किलोमीटर तक उड़ सकता है। आने वाले दिनों में इसे करीब 3000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ाने की क्षमता वाला बनाया जाएगा।

coronavirus,lucknow,milidraj,spray,drone,covid 19,uttar  pradesh,news

6 रोटर इंजन का है ये ड्रोन

ये सैनिटाइज ड्रोन स्प्रे तकरीबन डेढ़ मीटर चौड़ा और आधा मीटर ऊंचा है। इसमें 6 रोटर इंजन है। इसके साथ ही इसमें 7 लीटर की टंकी है। जिसमें सैनिटाइजर केमिकल रहता है। ये पूर्णतया ऑटोमैटिक है और कम्प्यूटर से एक जगह बैठकर संचालित किया जा सकता है। कम्प्यूटर से इसका टारगेट सेट रहता है और गाड़ियों को सैनिटाइज करने के बाद स्वत: वापस आ सकता है। ये ड्रोन स्प्रे कम्प्यूटर, रिमोट और मोबाइल से कंट्रोल होता है।

मिलिंद राज बताते हैं कि, मैंने इस ड्रोन स्प्रे से गोमती नगर में 150 गाड़ियों को सेनिटाइज किया है। मिलिंद बताते हैं कोरोना वायरस के संक्रमण गाड़ियों पर 72 घंटे तक रहता है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए यह ड्रोन बहुत ही कारगर है।

उत्तर प्रदेश में 295 मामले

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 16 और नए मरीज मिले है। सोमवार को लखनऊ स्थित केजीएमयू अस्पताल ने इन नए 16 मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि की। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या 295 तक पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को 44 नए करोना मरीज सामने आए थे। अब तक कोरोना के जो मरीज पाए गए हैं उनमें सर्वाधिक 58 नोएडा के हैं। आगरा के 49, मेरठ के 33, लखनऊ के 15, गाजियाबाद के 23, लखीमपुर खीरी के चार ,कानपुर के सात, पीलीभीत के दो, मुरादाबाद का एक, वाराणसी के सात, शामली के 14, सहारनपुर के 15, जौनपुर के तीन, बागपत के दो, बरेली के छह, बुलंदशहर के तीन, बस्ती के पांच, हापुड़ के तीन, गाजीपुर के पांच, आजमगढ़ के तीन, फिरोजाबाद के चार, हरदोई का एक, प्रतापगढ़ के तीन, शाहजहांपुर का एक, बांदा के दो, महाराजगंज के छह, हाथरस के चार, मिर्जापुर के दो, सीतापुर में छह रायबरेली के दो और प्रयागराज, औरैया व बाराबंकी का एक-एक मरीज शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका