न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल डील : बीजेपी के 'शत्रु' ने मिलाया राहुल गांधी के सुर में सुर, कहा- सरकार को देना होगा जवाब

अब राहुल गाँधी के साथ सुर में सुर मिलाते हुए बीजेपी संसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 6:06:59

राफेल डील : बीजेपी के 'शत्रु' ने मिलाया  राहुल गांधी के सुर में सुर, कहा- सरकार को देना होगा जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राफेल डील Rafale Deal को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी PM Modi पर निशाना साधा है। मोदी सरकार पर ताजा हमला कर राहुल गांधी ने कहा कि पता नहीं कि फ्रांस में क्या इमरजेंसी है कि रक्षामंत्री को तुरंत फ्रांस जाना पड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी के प्रधानमंत्री ने अनिल अंबानी के जेब में करोड़ों रुपये दिये। राहुल ने कहा कि इस डील के जरिए पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले हैं। वही अब राहुल गाँधी के साथ सुर में सुर मिलाते हुए बीजेपी संसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दरहसल, यह दोनों समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम में गुरुवार को लखनऊ पहुंचे थे। वहा कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा राफेल डील पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मौजूदा वक्त में देश के हालात इमरजेंसी से भी बदतर हैं।

राफेल डील पर सरकार को जवाब देना होगा

- लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "जुमलेबाजी और खोखला वायदा नहीं चलेगा। नोटबंदी का फैसला पार्टी का नहीं था। बीजेपी में तानाशाही चल रही है। नोटबंदी पर गरीबों के बारे में कुछ नहीं सोचा गया। नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ दी गई। राफेल डील पर सरकार को जवाब देना होगा।"

देश में मौजूदा हालात इमरजेंसी से भी बदतर

- अखिलेश यादव के साथ मंच पर मौजूद यशवंत सिन्हा ने कहा, "देश में मौजूदा हालात इमरजेंसी से भी बदतर हैं। सभी को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। शत्रुघ्न जी और मैं देश भर में घूम कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र खतरे में है। अगर हम चेते नहीं तो देश का बहुत नुकसान होगा। लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं। अगर हम एकजुट होकर लड़ें तो जीत हमारी होगी। यूपी से बीजेपी की छुट्टी हो चुकी है।"

अखिलेश की तारीफ में पढ़े कसीदे

- लखनऊ पहुंचे बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए देश की राजनीति का उभरता हुआ सितारा बताया। शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जय प्रकाश नारायण की जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

- शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने लखनऊ आया हूं। उन्हीं से प्रभावित होकर राजनीति शुरू की है। अखिलेश यादव देश की राजनीति का उभरता हुआ सितारा है। उत्तर प्रदेश के सबसे मजबूत और मशहूर नेता हैं अखिलेश यादव।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ मिलकर भविष्य की राजनीति पर चर्चा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण को मानने वालों में हम सब हैं। मैं हर दल का प्रिय हूं। सभी लोग मुझे मानते हैं। अखिलेश मुझे मौका दें या मैं अखिलेश को मौका दूं बात एक ही है। हम सब एक परिवार की तरह है।

उन्होंने ने कहा, "अखिलेश यादव की बहुत इज्जत करता हूं। महागठबंधन मीडिया का बनाया हुआ मिलन है। महागठबंधन में क्या रोल होगा यह आने वाले वक्त में तय होगा।"

गौरतलब है कि पटना साहिब से बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लगाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी हाईकमान पर हमलावर हैं। शत्रुघ्न सिन्हा केंद्र की एनडीए सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते रहे हैं। वे लगातार विपक्ष के साथ मिलकर अपनी पार्टी को घेरने में लगे हुए। इसी क्रम में वे आज पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

lucknow,shatrughan sinha,rahul gandhi,bjp,congress,rafale deal

राफेल विवाद : राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सत्ता में आए थे और वही अब इन आरोपों से जूझ रहे हैं। उन पर आरोप लगा है, उन्हें इस मामले पर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पीएम इस मामले पर बोल नहीं पा रहे हैं तो वह इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि राफेल डील साफतौर पर रक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार का मामला है। इस भ्रष्टाचार को समझने के लिए सारी चीजें सामने हैं। धीरे-धीरे इस सौदे की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी जी 45000 करोड़ रुपये के कर्जे में हैं। 10 दिन पहले कंपनी खोली और प्रधानमंत्री जी ने 30,000 करोड़ रुपया हिन्दुस्तान की जनता का पैसा, एयरफोर्स का पैसा अनिल अंबानी की जेब में डाला है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे आरोप लग रहे हैं कि भारत के प्रधानमत्री भ्रष्ट हैं तो इस पर पीएम को जवाब देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी दूसरे संदर्भ में और भी सूचनाएं आएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं। युवा रोजगार खोज रहे हैं और प्रधानमंत्री जी अनिल अंबानी जी की चौकीदारी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार का है और प्रधानमंत्री जी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। यह भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का सीधा मामला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत