न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल दहलाने वाला मंजर, पत्नी के रिश्तेदार ने ही किया पति का अपहरण, प्राइवेट पार्ट के पास मिला सिगरेट से जलाने का निशान

भरुहना के निवासी का उसी की पत्नी के रिश्तेदारों ने अपहरण कर लिया और 9 दिन तक बंधक बनाकर पीटते रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 9:50:10

दिल दहलाने वाला मंजर, पत्नी के रिश्तेदार ने ही किया पति का अपहरण, प्राइवेट पार्ट के पास मिला सिगरेट से जलाने का निशान

अक्सर अपराधी कुछ ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं जिनके बारे में जानकर ही दिल दहल जाता हैं और विश्वास कर पाना भी मुश्किल हो जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना में जहां के निवासी का उसी की पत्नी के रिश्तेदारों ने अपहरण कर लिया और 9 दिन तक बंधक बनाकर पीटते रहे। पुलिस को वह युवक बुधवार को अहरौरा में मिला और जब उसका मेडिकल कराया गया तो बात सामने आई कि शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास सिगरेट से जलने के भी निशान हैं। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने नौ दिन पहले उसका अपहरण का उसे एक कमरे में रखा था। मंगलवार की रात को उसे अहरौरा में छोड़कर गए हैं। युवक के परिजनों ने पड़री थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, 26 अगस्त को शुभम जायसवाल ने आमघाट के देवरी निवासी एक युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद अपनी पत्नी को उसके मायके में छोड़ा था। चार सितंबर की दोपहर में वह लापता हो गया और उसकी बाइक आमघाट देवरी के पास मिली।

news,latest news,crime news,crime in up,kidnapping

इसके बाद शुभम के पिता अशोक कुमार जायसवाल ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र का अहपरण कर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। पड़री के साथ देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बुधवार की सुबह शुभम ने अहरौरा थाने पहुंचकर पुलिस को सारी जानकारी दी। इसके बाद देहात कोतवाल अभय सिंह मौके पर जाकर उसे लेकर आए और उसके मेडिकल कराया गया।

युवक के शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास सिगरेट से जलने के निशान हैं। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया। दो घंटे तक गाड़ी चलने के बाद उसे किसी कमरे में रखा था। वहां पर उसे प्रताड़ित करते थे। सिगरेट से उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास जलाते थे। मंगलवार की रात दो बजे उसे एक गाड़ी में बैठाकर अहरौरा में छोड़ दिया।

पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया युवक के आरोप और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका