न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UK छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़, 25 देशों ने बैन की ब्रिटेन की उड़ानें

ब्रिटेन में कोरोनावायरस में म्यूटेशन (कोरोनावायरस का नया वैरिएंट) की बात सामने आने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक 25 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 10:39:31

UK छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़, 25 देशों ने बैन की ब्रिटेन की उड़ानें

ब्रिटेन में कोरोनावायरस में म्यूटेशन (कोरोनावायरस का नया वैरिएंट) की बात सामने आने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक 25 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी हैं। सऊदी अरब ने इससे भी बड़ा फैसला लेते हुए एक हफ्ते के लिए सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया। इस बीच, ब्रिटेन से निकलने के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बता दे, पिछले साल चीन के वुहान में कोरोना आउटब्रेक के बाद वहां से लोगों को निकलने की जल्दी थी। इस बार ब्रिटेन में ऐसा हो रहा है। इसके बाद रविवार देर रात को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर डबलिन (आयरलैंड) की फ्लाइट पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कई देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर आज गवर्नमेंट की कोबरा इमरजेंसी कमेटी के साथ बैठक की।

फ्लाइट्स ओवरबुक्ड

आधी रात से ट्रैवल बैन लागू करने के कई देशों के ऐलान के बाद हीथ्रो के टर्मिनल-5 पर लोगों की भीड़ लग गई। एयर लिंगुस की ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट के ओवरबुक्ड होने के कारण कई लोग इस फ्लाइट से नहीं जा पाए। डबलिन के लिए फ्लाइट पकड़ने आई एक पैसेंजर रैचेल स्कली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि आइरिश गवर्नमेंट ने रात 10:30 बजे एक और प्लेन की व्यवस्था की है। यह फ्लाइट मिडनाइट बैन से 15 मिनट पहले डबलिन पहुंच जाएगी।

एक अन्य पैसेंजर सियान ह्यू ने सोशल मीडिया पर ब्रिटिश एयरवेज और हीथ्रो एयरपोर्ट को कोसते दिखे। कहा कि आइरिश लोगों के लिए ना तो किसी तरह की फ्लाइट है और ना ही किसी तरह की सूचना।

उधर, हीथ्रो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी पैसेंजर्स से फ्लाइट स्टेटस और ट्रैवल एडवाइस चेक करने की अपील की थी। एयरपोर्ट की एक स्टाफ कैटी क्लेन ने द आइरिश टाइम्स से बताया कि सैकड़ों की संख्या में पैसेंजर्स एयरपोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने रात 8:55 बजे वाली फ्लाइट नहीं मिलने पर आल्टरनेटिव फ्लाइट भी बुक करने की कोशिश की।

हीथ्रो पर उमड़ी भीड़ को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लोगों से संयम बरतने की अपील की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, क्रिसमस के इतने नजदीक होने के बाद भी ट्रैवल करने का क्या फायदा, जब आपको 10 दिन के आइसोलेशन पीरियड से गुजरना होगा। इसलिए ट्रैवल पर बैन करना जरूरी है।

आपको बता दे, कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद 13 यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स ने UK से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत ने 31 दिसंबर तक ब्रिटेन की सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। तुर्की ने ब्रिटेन, डेनमार्क, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगा दी है। कनाडा, आयरलैंड, चिली जैसे कई अन्य देशों ने भी ब्रिटेन आने और जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाई है। जॉर्डन ने 3 जनवरी तक यूके की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। रूस ने मंगलवार से एक हफ्ते के लिए यूके की फ्लाइट्स रोकने का फैसला लिया है। इसके अलावा पोलैंड, स्विट्जरलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग, इजराइल ने भी ब्रिटेन की यात्रा पर रोक लगा दी है। ओमान ने सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत