न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी-योगी का नारा- ‘ना हमारा घर बसा, ना ही आपका बसने देंगे’ : जयंत चौधरी

उन्होंने नौजवानों को कहा ये दोनों नौकरी की तो छोड़ो आपकी शादी भी नहीं होने देंगे। आपके घरों में माता-पिता रो रहे हैं, जिस छोरे की नौकरी नहीं उसकी छोकरी भी नहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Apr 2019 8:09:21

मोदी-योगी का नारा- ‘ना हमारा घर बसा, ना ही आपका बसने देंगे’ : जयंत चौधरी

महागठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने यूपी के बुलंदशहर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आज देश में मोदी-योगी की जोड़ी है और इनका नारा है ना तो हमारा घर बसा है ना ही आपका घर बसने देंगे। इस दौरान मंच पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती भी मंच पर मौजूद थीं। उन्होंने नौजवानों को कहा ये दोनों नौकरी की तो छोड़ो आपकी शादी भी नहीं होने देंगे। आपके घरों में माता-पिता रो रहे हैं, जिस छोरे की नौकरी नहीं उसकी छोकरी भी नहीं। देश में राम-सीता, राधा-कृष्ण की जोड़ियां थी लेकिन आज मोदी-योगी की जोड़ी है। इनका नारा है कि ना तो हमारा घर बसा है ना ही आपका घर बसने देंगे।

आज किसान कमजोर हो गया

गन्ना किसानों के बकाया पैसे का मुद्दा उठाते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि आज किसान कमजोर हो गया। बीजेपी सरकार ने गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया। बीते पांच साल में पीएम मोदी ने यूपी की जनता किए वादों में कोई भी पूरा नहीं किया। पीएम मोदी ने वादा किया था कि 14 दिन में भुगतान हो जाएगा लेकिन अभी तक 350 करोड़ रुपये बकाया है। अब समय आ गया कि जनता इनको सबक सिखाएगी।

रोजगार मुद्दे पर PM मोदी को घेरा

रोजगार मुद्दे पर PM मोदी को घेरते हुए आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि दो करोड़ लोगों को नौकरी मिलेगी, लेकिन मिली क्या? साथ ही जयंत ने सीबीएससी इम्तिहान, एसएससी पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 साल से जांच चल रही है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

मोदी सरकार ढोंगियों की सरकार

जंयत चौधरी ने मोदी सरकार को ढोंगियों की सरकार भी बताया है। उन्होंने कहा कि आपने प्रधानमंत्री के द्वारा सफाई कर्मचारियों के पैर धोने का नाटक तो देखा होगा। पीएम मोदी कहते हैं कि वो गरीब और शोषित का सम्मान करते हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि चार महीने से जिन सफाई कर्मचारी के पैर धोए थे, उनका वेतन नहीं मिल रहा है।

गौरतलब है कि जयंत चौधरी यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बने महागठबंधन के तहत आरएलडी के बागपत संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं। बागपत में आरएलडी का अच्छा खासा प्रभाव है, यहां से उनके पिता चौधरी अजीत सिंह 6 बार सांसद रह चुके हैं। जयंत चौधरी 2009 में मथुरा से सांसद रह चुके हैं। हालांकि 2014 में मोदी लहर में वह चुनाव हार गए थे। इस बार उनके पिता चौधरी अजीत सिंह मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे वही यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये सीटें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी हैं। नतीजे 23 मई को आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत