न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर / होने वाले पति को नहीं मिला पास तो दुल्हन बारात लेकर पहुंच गई ससुराल

दूल्हे के घर वालों ने सभी महमानों का खुले दिल से स्वागत किया और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों की शादी करवाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 4:47:52

गोरखपुर / होने वाले पति को नहीं मिला पास तो दुल्हन बारात लेकर पहुंच गई ससुराल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रहने वाला एक युवक जब प्रशासन से बारात ले जाने के लिए पास नहीं जुटा पाया तो कुशीनगर जिले की रहने वाली दुल्हन खुद ही बारात लेकर अपने ससुराल पहुंच गई। दूल्हे के घर वालों ने सभी महमानों का खुले दिल से स्वागत किया और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों की शादी करवाई।

कुशीनगर के पड़रौना थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा वृंदावन की रहने वाली रिंकी कुमारी की शादी गोरखपुर के बेलदारी टोला निवासी अश्विनी कुमार गौड़ के साथ तय हुई थी। सर्व सम्मति से तय किया गया था कि, शादी 23 मई हो होने वाली थी जिसके लिए टेंट, हलवाई, कार्ड, लाइट व अन्य इंतजाम हो चुके थे। लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश में लॉकडाउन (Lockdown) हो गया। अब दोनों परिवारों को समझ नहीं आ रहा था कि विवाह संपन्न कैसे होगा।

हालांकि, लॉकडाउन के चौथे चरण में काफी रियायत मिलने के बाद शादी की तारीख नहीं टाली गई और कोविड-19 (Covid-19) के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शादी करवाने का फैसला लिया। इसके बाद शादी के लिए लड़का पक्ष ने प्रशासन से पास बनवाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन वह भी समय पर नहीं बन सका। जब यह बात दुल्हन रिंकी को हुई तो वह माता-पिता व दो अन्य लोगों के साथ अपनी ससुराल पहुंच गई। जहां दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

दुल्हन ने कही ये बात

दुल्हन रिंकी कुमारी ने बताया कि 23 मई को हमारी शादी का दिन तय हुआ था। ऐसे में हमारे ससुराल वालों को पास मिलने में हो रही देरी के बाद हम लोगों ने तय किया कि हम खुद बारात लेकर जाएंगे और तय समय पर शादी का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसलिए मैं अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों के साथ खुद अपने होने वाले पति के घर पहुंची। जहां सादगी के साथ हमारा विवाह संपन्न हुआ।

दूल्हे ने कही ये बात

वहीं दूल्हे अश्विनी कुमार ने बताया कि हमने पास के लिए अप्लाई किया था। लेकिन हमको पास मिलने में देरी हुई तो हमारे ससुराल के लोग लड़की के साथ हमारे घर बरात लेकर पहुंच गए। जिसका मैंने भी खुले मन से स्वागत किया और सादगी के साथ हम दोनों ने विवाह किया।

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 254 पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 6268 पहुंच गया है। जबकि 161 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, ठीक होने वाले मरीजों का सिलसिला जारी है। अब तक 3538 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी अब तक 56.6% मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 1569 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो कि कुल मरीजों का 25.3% है। यूपी में 2569 एक्टिव केस हैं। गोरखपुर में अब तक कोरोना के 40 मामले सामने आ चुके है वहीं 6 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका