न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन 5 को लेकर एक्सपर्ट्स की मोदी सरकार को सलाह, खोलने पर करे विचार

स्वास्थ्य मंत्रालय को कोविड टास्क फोर्स के दो पैनल ने लॉकडाउन पर रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें लॉकडाउन खोलने को लेकर सलाह दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 4:06:09

लॉकडाउन 5 को लेकर एक्सपर्ट्स की मोदी सरकार को सलाह, खोलने पर करे विचार

देश में कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन का पांचवा चरण यानी लॉकडाउन 5 लागू होगा या नहीं, इसपर हर किसी की नज़र है। लॉकडाउन 5.0 को लेकर शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक लंबी बैठक की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में 31 मई के बाद की रणनीति पर चर्चा की गई।

खोल दें लॉकडाउन

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय को कोविड टास्क फोर्स के दो पैनल ने लॉकडाउन पर रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें लॉकडाउन खोलने को लेकर सलाह दी गई है। कोविड टास्क फोर्स के दो पैनल की अगुवाई सीके मिश्रा और डॉ वीके पॉल कर रहे हैं। दोनों पैनल ने लॉकडाउन 4.0 से किस तरह बाहर निकला जाए, इसपर एक रिपोर्ट दी है।

स्कूल-कॉलेज, मॉल और धार्मिक स्थल रहे बंद

खबर है कि सुझावों में कहा गया है कि लॉकडाउन को हटाया जा सकता है, लेकिन स्कूल-कॉलेज-मॉल-धार्मिक स्थल जैसी जगहों को अभी बंद रखना ही उचित रहेगा। हालांकि, अभी इसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना वायरस की सबसे अधिक मार पड़ी है, वहां पर अभी भी सख्ती बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। हालांकि, अभी ये सिर्फ पैनल की ओर से दिए गए सुझाव हैं। इसपर अंतिम फैसला गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ही लेगा। बता दें कि मार्च में गृह मंत्रालय की ओर से 11 पैनल बनाए गए थे, जिनका काम लॉकडाउन को लेकर रिपोर्ट तैयार करना था।

बता दें कि गुरुवार को ही अमित शाह ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात की थी और लॉकडाउन को लेकर उनकी राय मांगी थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने।' मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान शाह ने राज्यों के चिंताजनक स्थिति वाले क्षेत्रों के बारे में उनके विचार जाने और एक जून के बाद किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं, इस बारे में भी उनसे राय ली गई। इसके अलावा कैबिनेट सेक्रेटरी ने भी गुरुवार को राज्यों के सचिवों और सबसे प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन और कोरोना के संकट पर मंथन किया था।

25 मार्च को लगाया था लॉकडाउन

बता दे, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सबसे पहले 25 मार्च को लगाया था और इसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है। हर चरण में लॉकडाउन बढ़ाने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर उनके विचार जान रहे थे। लेकिन यह पहली बार होगा जब गृह मंत्री ने लॉकडाउन के एक और चरण के खत्म होने के पहले मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके विचार जाने हैं। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की सभी कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह भी मौजूद रहे थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्रियों की राय का पता नहीं लग पाया है लेकिन यह समझा जा रहा है कि उनमें से अधिकतर कुछ रूप में लॉकडाउन जारी रखना चाहते हैं। साथ ही वे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और जनजीवन को सामान्य बनाने के पक्ष में भी हैं। संभावना है कि अगले तीन दिन में केंद्र सरकार लॉकडाउन पर अपने फैसले की घोषणा कर देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका