न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद की रेस में अब TRS आगे, रुझानों में बहुमत के करीब दिखी भाजपा खिसकी दूसरे नंबर पर

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (Greater Hyderabad Municipal Elections 2020) की मतगणना शुक्रवार हो रही है। अब तक के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 2:18:20

हैदराबाद की रेस में अब TRS आगे, रुझानों में बहुमत के करीब दिखी भाजपा खिसकी दूसरे नंबर पर

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (Greater Hyderabad Municipal Elections 2020) की मतगणना शुक्रवार हो रही है। अब तक के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुरुआती मतगणना के दौरान, बीजेपी 78 , 33 टीआरएस, 15 एआईएमआईएम और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन धीरे-धीरे टीआरएस हावी हो गई और बीजेपी दूसरे नंबर पर खिसक गई। तीसरे नंबर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम है।

150 सीटों के रुझान शुक्रवार सुबह 8 बजे आने शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों वाली पार्टी नजर आने लगी। एक समय उसे 79 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही थी और पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) 35 पर सिमटी नजर आ रही थी। लेकिन, 5 घंटे के भीतर ही यानी करीब एक बजे खेल फिर पलट गया। खबर लिखे जाने तक TRS रेस में फिर आगे हो गई है। उसे 64 सीटों पर बढ़त है। वहीं, भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 30 और कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त है।

क्यों अहम है हैदराबाद नगर निगम चुनाव

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी शामिल हैं। पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। यही वजह है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में केसीआर से लेकर बीजेपी, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी तक की साख दांव पर लगी हुई है।

46 फीसदी से अधिक मतदान

इस बार 46.55% मतदान हुआ। 2009 के हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 42।04 फीसदी तो 2016 में हुई नगर निगम चुनाव में 45.29% लोगों ने ही वोट डाले थे। हालांकि पिछले 2 चुनाव से ज्यादा इस बार वोटिंग दर्ज की गई।

शाह ने संभाला था मौर्चा

गृह मंत्री अमित शाह 29 नवंबर को हैदराबाद पहुंचे थे। वे चार मीनार पर स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर गए और सिकंदराबाद में रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TRS सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा- चंद्रशेखर राव (KCR) जी से पूछना चाहता हूं कि आप ओवैसी की पार्टी से समझौता करते हैं, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी से समझौता या गठबंधन किया जा सकता है। दिक्कत है कि आपने एक कमरे में ईलू-ईलू करके सीटें बांट लीं।

अब तक GHMC के 2 चुनाव हुए

2016 की स्थिति
पार्टी - कितनी सीटें
TRS - 99
AIMIM - 44
भाजपा - 4
कांग्रेस - 2
TDP - 1
कुल - 150

2009 की स्थिति

पार्टी - कितनी सीटें

कांग्रेस - 52
TDP - 45
AIMIM - 43
भाजपा - 4
अन्य - 5
कुल - 149

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत