न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब भी खाने का हिस्सा, इसकी बिक्री भी शुरू हो

शराब बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि लॉकडाउन की अवधि में भी शराब की बिक्री हो। भले ही इसकी बिक्री को लेकर तय समय कर दिया जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Apr 2020 12:36:47

शराब भी खाने का हिस्सा, इसकी बिक्री भी शुरू हो

शराब बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि लॉकडाउन की अवधि में भी शराब की बिक्री हो। भले ही इसकी बिक्री को लेकर तय समय कर दिया जाए। इन कंपनियों का कहना है कि जब बाजार में वैध तरीके से शराब की बिक्री नहीं होगी तो लोग इसे पाने के लिए अवैध तरीका अपनाएंगे। यह न सिर्फ समाज विरोधी कार्य होगा बल्कि इससे सरकारी खजाने को भी नुकसान होगा। देश में शराब बनाने वाली बड़ी कंपनियों की अगुवाई करने वाले इंडियन स्पिरिट ऐंड वाइन असोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) के अध्यक्ष अमृत किरन सिंह ने केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के साथ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री ऐंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) और नीति आयोग को भी इस बारे में पत्र लिखा है. अपने इस पत्र में उन्होंने लिखा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून 2006 में शराब को खाने का हिस्सा माना गया है और खाना तो आवश्यक वस्तु है। जब आवश्यक वस्तु आसानी से नहीं मिलेगी तो लोग इसके लिए दूसरा तरीका अपनाएंगे। इससे पुलिस बल पर भी काम का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि शराब की बिक्री रोकने से सिर्फ इसके अवैध कारोबार को ही बढ़ावा मिल रहा है। इसलिए इसकी बिक्री खोली जाए, भले की रोज कुछ देर के लिए।

ISWAI संगठन का कहना है कि लगभग सभी राज्यों के राजस्व में शराब से वसूले जाने वाले टैक्स की हिस्सदारी 15 से 30% की है। इस समय अर्थव्यवस्था में एक तरह से ठहराव आ गया है, इसलिए शराब से होने वाली आमदनी उनके लिए महत्वपूर्ण है। वैसे भी इस समय कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को ज्यादा पैसे चाहिए।

शराब के कारखाने में बन रहे हैं 70% ऐल्कॉहॉल युक्त सैनिटाइजर

इस क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि जबसे लॉकडाउन हुआ है, तब से देशभर में शराब की बिक्री बंद है। इसलिए शराब बनाने वाले कंपनियों ने भी इसका उत्पादन बंद कर दिया है। अब तो उनके कारखाने में कुछ बन रहा है तो वह है सैनिटाइजर, क्योंकि इसमें भी 70% ऐल्कॉहॉल ही होता है।

पश्चिम बंगाल में होम डिलिवरी

पश्चिम बंगाल में शराब की अहमियत को समझते हुए इसकी दुकानों पर तो बिक्री रोक दी है, लेकिन होम डिलिवरी की अनुमति है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि जिनके पास लिकर लाइसेंस है, वे दिन में 11 बजे से 2 बजे तक ग्राहकों से ऑर्डर ले सकेंगे और 2 बजे से शाम के 5 बजे तक शराब उनके घर पहुंचा सकेंगे। इसके लिए लिकर शॉप के डिलिवरी स्टाफ के लिए पास मिलेगा। हर स्टोर को इस तरह के तीन पास ही दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर