न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : व्यापारी को किया टायर पंचर का इशारा, गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार ले उड़े बैग और ब्रीफकेस

एक नया तरीका सामने आया चंडीगढ़ में जहां बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी में सवार व्यापारी को टायर पंचर का इशारा किया और जब व्यापारी गाड़ी से उतरा तो बदमाश बैग और ब्रीफकेस ले उड़े।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 7:54:00

चंडीगढ़ : व्यापारी को किया टायर पंचर का इशारा, गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार ले उड़े बैग और ब्रीफकेस

बदमाश अपराध करने के कई अनोखे तरीके आजमाते हैं। इसका एक नया तरीका सामने आया चंडीगढ़ में जहां बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी में सवार व्यापारी को टायर पंचर का इशारा किया और जब व्यापारी गाड़ी से उतरा तो बदमाश बैग और ब्रीफकेस ले उड़े। बैग में लैपटाप और ब्रीफकेस में नकदी समेत कागजात थे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजिंदर पाल बंसल ने बताया कि वह सेक्टर-21/डी के मकान नंबर (3019) में रहते हैं। उनकी सेक्टर-29 स्थित लोहा बाजार में दुकान है। बीते सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान से अपनी कार में वापस घर लौट रहे थे। सेक्टर-29/30 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने कार का टायर पंचर होने का इशारा किया।

कार से नीचे उतरकर देखा तो टायर का पहिया काफी दबा हुआ था। इसके बाद फोन कर मौके पर ड्राइवर को बुलाया। टायर बदलने के दौरान देखा तो कार से बैग और ब्रीफकेस गायब था। बैग में लैपटॉप, ब्रीफकेस में नकदी समेत जरूरी कागजात गायब थे। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर औद्योगिक थाना क्षेत्र में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।

बता दें कि बीते सोमवार सुबह भी सेक्टर-27/30 की डिवाइडिंग रोड पर एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी मर्सिडीज सवार ने बाइक सवार दो युवकों पर तेल लीकेज का झांसा देकर लैपटॉप चोरी करने का शक जताया था। हालांकि बाद में बैग मनीमाजरा से मिल गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक