न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू की सुरक्षा में लगे 9 जवान कोरोना पॉजिटिव, रांची रिम्स डायरेक्टर बंगले पर थे तैनात

रांची में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस समय लालू यादव को रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में रखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 1:45:07

लालू की सुरक्षा में लगे 9 जवान कोरोना पॉजिटिव, रांची रिम्स डायरेक्टर बंगले पर थे तैनात

रांची में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस समय लालू यादव को रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में रखा गया है। यह सभी जवान बंगले के बाहर तैनात थे। गुरुवार शाम को पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आने के बाद लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने रिम्स प्रबंधन और हादसा प्रमुख (इंसिडेंट कमांडर) को इसकी सूचना दी है। सुरक्षाकर्मियों के कोरोना संक्रमित आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया और रांची के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। लालू यादव को संरक्षण से बचाने के लिए हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर की माने तो कोई भी जवान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लालू के संपर्क में नहीं आया था। लालू यादव की फिलहाल जांच नहीं की जाएगी, लेकिन एक सप्ताह तक उनपर विशेष नजर रखी जाएगी।

5 अगस्त को ही लालू प्रसाद यादव को रांची रिम्स के डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत लालू को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए शिफ्ट किया गया था। शिफ्टिंग के दौरान लालू ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया था। गौरतलब है कि लालू यादव चारा घोटाले के तीन विभिन्न मामलों में चौदह वर्ष तक की कैद की सजा पाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से इलाज के लिए न्यायिक हिरासत में रिम्स में भर्ती हैं।

रिम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ मंजू गड़ी ने बताया था कि लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक के बंगले में स्थानांतरित करना पड़ा क्योंकि उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में कोरोना वायरस संक्रमण होने की आशंका थी। इससे पहले लालू प्रसाद यादव का कमरा रिम्स प्राइवेट वार्ड की पहली मंजिल पर स्थित था, जबकि कोविद मरीजों के इलाज के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल का उपयोग किया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर कैंटीन के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले थे। यानी ग्राउंड, सेकंड और थर्ड फ्लोर पर लोग कोरोना संक्रमित पाए थे।

लालू यादव के डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल संक्रमण से भरा था। इस कारण लालू को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रिम्स प्रशासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को जिला प्रशासन से भी मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद लालू यादव को 1 कैली डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह