न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP ने धर्म के नाम पर झूठ बोला, जनता का विश्वास खोया, इसलिए हारी चुनाव : गोवर्धन पुरी शंकराचार्य

गुरुवार को कुम्भ मेला क्षेत्र में सेक्टर 13 में शिविर का भूमि पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोवर्धन पुरी शंकराचार्य स्वामी अधोक्षानंद महाराज ने इन चुनावों में बीजेपी की हार का कारण 'धर्म के नाम पर पार्टी की ओर से बोले गए झूठ' को बताया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 9:40:37

BJP ने धर्म के नाम पर झूठ बोला, जनता का विश्वास खोया, इसलिए हारी चुनाव : गोवर्धन पुरी शंकराचार्य

विधानसभा चुनावों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद विपक्षी पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को मात देने की रणनीतियां बनाने में जुट गई हैं। वहीं गुरुवार को कुम्भ मेला क्षेत्र में सेक्टर 13 में शिविर का भूमि पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोवर्धन पुरी शंकराचार्य स्वामी अधोक्षानंद महाराज ने इन चुनावों में बीजेपी की हार का कारण 'धर्म के नाम पर पार्टी की ओर से बोले गए झूठ' को बताया है। स्वामी अधोक्षानंद महाराज ने कहा 'धर्म को लेकर झूठ बोलने से शासकों ने जनता का विश्वास खो दिया। बीजेपी ने जितनी बातें की थीं, उनमें से किसी पर भी अमल नहीं हुआ।' उन्‍होंने यह भी कहा कि यहां लोग भूखे-प्यासे रह सकते हैं, लेकिन धर्म के नाम पर झूठ बर्दाश्त नहीं कर सकते। सरकारी परियोजनाओं पर सवाल उठाते हुए उन्‍होंने कहा, 'गंगा के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। हर क्षेत्र से लोग यहां (कुम्भ मेला) आएंगे। वे यह जानते हुए भी यहां एक महीने कल्पवास करेंगे और गंगा जल से स्नान कर उसे पिएंगे कि गंगा का जल प्रदूषित है। उस गंगा के लिए भी झूठ बोला गया।'

राम मंदिर पर जारी सियासत के बीच शंकराचार्य ने कहा, 'राम मंदिर पर निर्णय नहीं हो पा रहा है, यह बात साधु-संतों, श्रद्धालुओं के हृदय में चुभ रही है।' बीजेपी पर हमलावर स्‍वामी अधोक्षानंद ने कहा, 'आपने (बीजेपी) आजादी के बाद से राम मंदिर का राग अलापा... पहले बहुमत नहीं होने की बात कहकर बच निकलते थे। अब पूर्ण बहुमत की सरकार होने पर भी कुछ नहीं किया।'

kumbh 2019,govardhana puri shankaracharya,bjp,ram mandir,shivsena,narendra modi

BJP को सत्ता से बाहर करने का कारण बनेगा 'राम मंदिर' : शिवसेना

वही बृहस्पतिवार को शिवसेना ने भी भाजपा पर अयोध्या मुद्दे को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण पार्टी के लिए एक और ‘जुमला’ बन गया है और यह मुद्दा उसे सत्ता से बाहर करने का कारण बनेगा। पार्टी ने कहा कि हाल में तीन राज्यों में चुनावी हार से भाजपा जागी नहीं है तथा आर एस एस सरसंघचालक मोहन भागवत ने भगवद गीता के उपदेशों के संदर्भ में जो कुछ भी कहा, पार्टी उससे सीख लेने को तैयार नहीं है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा, ‘‘श्री (मोहन) भागवत ने भगवद गीता का हवाला देते हुए कहा, ‘जो मैं करता हूं वही अच्छा। मैंने किया, मैंने किया, मैंने किया, ऐसा अहंकार करनेवाले किस काम के?’ उन्होंने भाजपा के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत दिया है।’ शिवसेना ने कहा, ‘लेकिन इसका क्या फायदा? यह सरकार तो तीन राज्यों में मिली हार के बावजूद कुंभकर्ण की तरह नींद से उठने को तैयार नहीं है।’ शिवसेना ने कहा कि पूरा देश मंदिर निर्माण चाहता है। यही वजह है कि 2014 में भाजपा को वोट मिला। पार्टी ने कहा, ‘हालांकि ऐसा लगता है कि यह मुद्दा भी पार्टी के लिए एक और ‘जुमला’ बन गया है। इसकी ‘सत्ता से वापसी’ की यात्रा अब शुरू हो गयी है।’ भाजपा पर तंज कसते हुए संपादकीय में लिखा गया है, ‘भगवान राम के अच्छे दिन कब आयेंगे, जो 25 बरस से खुले तंबू में रह रहे हैं जबकि सत्ता पर बैठे लोग अपनी कुर्सियां गर्म कर रहे हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल