न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमार विश्वास ने PM मोदी पर ली चुटकी, कहा - 'सुनी हैं आपकी बातें हजारों बार हमने, हमारी भी आवाजें...'

कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए ट्विट किया है। ट्विटर पर उन्होंने एक निजी चैनल की जानकारी को साझा करते हुए लिखा हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 12:18:45

कुमार विश्वास ने PM मोदी पर ली चुटकी, कहा - 'सुनी हैं आपकी बातें हजारों बार हमने, हमारी भी आवाजें...'

अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में मौजूदा 'मोदी सरकार' और पूर्व की 'मनमोहन सरकार' के काम को लेकर तुलना की जा रही है। दोनों प्रधानमंत्रियों के काम करने के तरीके पर भी चर्चा हो रही है। जहा मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी किताब ‘चेंजिंग इंडिया’ की लॉन्चिंग पर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें प्रेस से बात करने में कभी डर नहीं लगा। मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में डरता हो। मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस करता था। वही अब इसी कड़ी में कवि कुमार विश्वास भी जुड़ गए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए ट्विट किया है। ट्विटर पर उन्होंने एक निजी चैनल की जानकारी को साझा करते हुए लिखा हैं ''सुनी हैं आपकी बातें हजारों बार हमने, हमारी भी आवाजें आप सुन लेते तो अच्छा था।''

kumar vishwas,modi government,pm narendra modi,manmohan singh

कुमार विश्वास के ट्वीट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुकाबले पीएम मोदी मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए हैं। अपने कार्यकाल में मनमोहन सिंह ने 2 बार प्रेस कांफ्रेंस का सामना किया था तो वहीं पीएम मोदी इससे दूर ही नजर आए। एडिटर कांफ्रेंस में सिंह ने दो बार शिरकत की जबकि पीएम मोदी ने एक बार भी नहीं गए। विदेशी दौरों पर सवाल-जवाब का सामना करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री सिंह आगे दिखाई दिए। विदेशी दौरे पर इंटरनेशनल मीडिया के सवालों का सामना मनमोहन सिंह ने 8 बार किया है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा एक बार भी नहीं किया। बात की जाए अन्य मौंकों पर मीडिया के सवालों के जवाब देने की तो पीएम मोदी ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक बार भी किसी मौकों पर प्रेस के सवालों का जवाब नहीं दिया। जबकि मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में ऐसा 3 बार किया। मन की बात करने के मामले में पीएम मोदी, मनमोहन सिंह से काफी आगे दिखाई दिए। वह 50 बार ऐसा कर चुके हैं जबकि मनमोहन सिंह ने ऐसा एक बार भी नहीं किया।

बता दें कांग्रेस इन दिनों बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर आक्रामक रुख अख्तियार किया हुए है। वह लगातार केंद्र सरकार पर मीडिया के सवालों से बचने का आरोप लगाती रही है। ऐसे में कुमार विश्वास के इस ट्वीट ने इस सवाल को फिर से हवा दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत