न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs SRH : कोलकाता ने चखा जीत का स्वाद, बल्लेबाज शुभमन गिल ने कराया बेडापार

हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना और 20 ओवर्स में 142/4 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता ने 18 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 10:51:53

KKR vs SRH : कोलकाता ने चखा जीत का स्वाद, बल्लेबाज शुभमन गिल ने कराया बेडापार

बीती रात 13वें सीजन का आठवां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ जिसमें हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना और 20 ओवर्स में 142/4 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता ने 18 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। इस मैच में दोनों ही टीम को पहली जीत की दरकार थी जिसमें कोलकाता ने जीत का स्वाद चखा।ओपनर शुभमन गिल (70) के नाबाद अर्धशतक और इयोन मॉर्गन (नाबाद 29 गेंदों में 42 रन) के सहारे नाइटराइडर्स ने तीन ओवर पहले ही सात विकेट से मैच अपने नाम किया।
सस्ते-महंगे प्लेयर्स का परफोर्मेंस

मैच में सबसे महंगे प्लेयर कोलकाता के तेज गेंदबाज पैट कमिंस रहे, जो ओवरऑल भी सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें इस सीजन के लिए 15.50 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने मैच में 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया। वे सबसे किफायती बॉलर रहे। टीम में 1.80 करोड़ रूपए कीमत के साथ सस्ते प्लेयर में शुभमन गिल रहे। टीम ने आज का मैच ही उनकी पारी के दम पर जीता। मैन ऑफ द मैच भी वही रहे।

वहीं, हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर ही सबसे महंगे (12.50 करोड़ रुपए) खिलाड़ी ही रहे। मैच में उन्होंने 30 बॉल पर 36 रन की पारी खेली, लेकिन मैच जिताने के लिए यह बहुत कम थी। प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते (40 लाख रुपए) खिलाड़ी टी नटराजन ने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया।

हैदराबाद ने इस सीजन में सबसे छोटा टारगेट दिया

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 4 विकेट पर 142 रन बनाए थे। यह इस सीजन का सबसे छोटा टारगेट है। इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 157 रन का लक्ष्य दिया था। दिल्ली ने यह मैच सुपर ओवर में जीता था।

हैदराबाद के मनीष पांडे (51) ने आईपीएल में अपनी 16वीं फिफ्टी लगाई। उनके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 36, ऋद्धिमान साहा ने 30 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो 5 रन ही बना सके। मोहम्मद नबी (11) और अभिषेक शर्मा (2) नॉट आउट रहे। वहीं केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला।

केकेआर ने नाम की पहली जीत

युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की 70 रन की नाबाद पारी की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को दो ओवर शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। यह दो मैचों में कोलकाता की पहली जीत है जबकि हैदराबाद को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती