न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR Vs RCB : कोलकाता ने दिया सीजन का सबसे छोटा लक्ष्य, बेंगलुरु मैच जीत पहुंची दूसरे स्थान पर

कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे छोटा 85 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बैटिंग करके बैंगलोर ने 13.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर जीत दर्ज की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 8:25:47

KKR Vs RCB : कोलकाता ने दिया सीजन का सबसे छोटा लक्ष्य, बेंगलुरु मैच जीत पहुंची दूसरे स्थान पर

बीते दिन अबु धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 39वां मैच हुआ जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे छोटा 85 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बैटिंग करके बैंगलोर ने 13.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर जीत दर्ज की। RCB के गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैन ऑफ द मैच रहे जिनके सामने कोलकाता की टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली 18 और गुरकीरत सिंह 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल के 13वें सीजन के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे छोटा 85 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 13.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 85 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। इससे पहले 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 126 रन का टारगेट दिया था।

आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 25, एरॉन फिंच ने 16, गुरकीरत सिंह ने 21 और विराट कोहली ने 18 रन की पारी खेली। केकेआर के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने एक विकेट लिया। फिंच को फर्ग्यूसन ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया, जबकि पडिक्कल को पैट कमिंस ने रनआउट किया। बेंगलुरु के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 8 रन देकर 3 विकेट लिए।

आरसीबी की अच्छी शुरुआत

बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर देवदत्त पडिक्कल और आरोन फिंच ने 6.4 ओवरों में 46 रन जोड़ डाले। इस दौरान देवदत्त लय में नजर आ रहे थे और केकेआर की स्ट्रैटेजी भी समझ से परे रही। पिछले मैच में जीत दिलाने वाले लॉकी फर्ग्युसन को पावरप्ले में बोलिंग ही नहीं दी।

लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में गिरे दो विकेट

जब लॉकी को 7वें ओवर में गेंद मिली तो उन्होंने आरोन फिंच को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाते हुए केकेआर को पहली सफलता दिला दी। फिंच ने 21 गेंदों में 16 रन बनाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल भी रन आउट हो गए। उोंने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली और गुरकीरत मान ने आरसीबी को कोई झटका नहीं लगने दिया।

कोलकाता ने सीजन का सबसे छोटा स्कोर बनाया

केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 84 रन बनाए। यह इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले सीजन के छठवें मैच में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 17 ओवर में 109 रन बनाए थे। आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर 49 रन का है, जो आरसीबी ने 2017 में केकेआर के खिलाफ बनाया था।

केकेआर ने 14 रन पर 4 विकेट गंवाए

कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। 14 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल (1), राहुल त्रिपाठी (1), नीतीश राणा (0) और टॉम बेंटन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज ने पारी के दूसरे ओवर में लगातार दो बॉल पर विकेट लिए। उन्होंने राहुल को विकेटकीपर डिविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया। फिर नीतीश को क्लीन बोल्ड किया।

सिराज ने 3 और चहल ने 2 विकेट लिए

कोलकाता के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। टीम के लिए कप्तान इयोन मॉर्गन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। चहल ने दिनेश कार्तिक (4) को एलबीडब्ल्यू और पैट कमिंस (4) को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया। ओपनर शुभमन गिल 6 बॉल पर 1 रन बनाकर नवदीप सैनी की बॉल पर आउट हुए। क्रिस मॉरिस ने उनका कैच लिया।

20 ओवर बैटिंग करने के बाद सबसे छोटा स्कोर

IPL में पहली बार केकेआर ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 84 रन का सबसे छोटा स्कोर बनाया है। इससे पहले 2009 में साउथ अफ्रीका के डरबन में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 ओवर खेलकर 8 विकेट पर 92 रन बनाए थे।

पावरप्ले में बने 17 रन गिरे चार विकेट

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बेंगलोर के तेज गेंदबाजों ने नई पिच से मिल रही तेजी और स्विंग से मोर्गन का यह फैसला गलत साबित कर दिया। आलम यह था कि पावरप्ले में तीन ओवर मेडन गए। सिर्फ 17 रन बने और चार बल्लेबाज पवेलियन लौटे। यह कोलकाता का पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ केपटाउन में तीन विकेट पर 21 रन बनाए थे।

IPL में सिराज अकेले बॉलर, जिन्होंने एक मैच में दो मेडन ओवर किए

बेंगलुरु के मोहम्मद सिराज एक मैच में दो मेडन फेंकने वाले पहले बॉलर बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान सिराज ने 2 मेडन ओवर भी किए। मैच में बेंगलुरु के बॉलर्स ने कुल 4 मेडन ओवर फेंके। सिराज के अलावा क्रिस मॉरिस और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 मेडन ओवर किया।

दोनों टीमों के सबसे सस्ते-महंगे प्लेयर

RCB के प्लेइंग इलेवन में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। कोहली 17 बॉल पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल 20 लाख रुपए के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 17 बॉल पर 25 रन बनाए।

कोलकाता टीम में पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें एक सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। कमिंस ने 3 ओवर में 18 रन कोई विकेट नहीं लिया। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा 20 लाख रुपए के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 2.3 ओवर में 20 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती