न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR Vs KXIP : पंजाब ने पाई कोलकाता पर 8 विकेट की बड़ी जीत, टॉप-4 में पहुंची किंग्स

जीत के साथ पंजाब टॉप-4 में पहुंच गई और प्ले-ऑफ का दावा मजबूत किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 149 रन बनाए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 8:44:03

KKR Vs KXIP : पंजाब ने पाई कोलकाता पर 8 विकेट की बड़ी जीत, टॉप-4 में पहुंची किंग्स

बीते दिन किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें पंजाब ने कोलकाता पर 8 विकेट की बड़ी जीत पाई हैं। इस जीत के साथ पंजाब टॉप-4 में पहुंच गई और प्ले-ऑफ का दावा मजबूत किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 149 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने क्रिस गेल और मंदीप सिंह की तूफानी बैटिंग की बदौलत आसानी से 18.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

गेल 29 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, मनदीप 56 बॉल पर 66 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती और लोकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला।

चौथे नंबर पर पहुंची पंजाब, केकेआर पिछड़ी

इस जीत के बाद पंजाब (-0.049) 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में एक स्थान सुधार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर (-0.479) को इस हार के बाद अपना स्थान गंवाना पड़ा है। दोनों के 12-12 अंक हैं, लेकिन रनरेट के मामले में पंजाब बेहतर है।

51 रन बनाकर आउट हुए गेल

18वें ओवर में मंदीप ने पैट कमिंस को चौका और फिर छक्का लगाते हुए पंजाब को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, 19वें ओवर की पहली गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने क्रिस गेल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पंजाब जीत से सिर्फ 3 रन दूर थी। गेल ने 29 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। नए बल्लेबाज निकोलस पूरन ने फर्ग्युसन को दो रन लेते हुए 7 गेंद पहले ही पंजाब को जीत दिला दी।

पंजाब की धीमी शुरुआत

कप्तान लोकेश राहुल और मनदीप सिंह ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने पावर-प्ले में 36 रन जोड़े। दोनों के बीच 47 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने पारी के 8वें ओवर में राहुल को आउट किया। उन्होंने 25 बॉल पर 28 रन बनाए।

शमी की घातक बोलिंग से नहीं उबर सकी केकेआर

दूसरे ओवर में शमी ने केकेआर को दो झटके दिए जिससे टीम उबर नहीं सकी। राहुल त्रिपाठी चौथी गेंद पर विकेट के पीछे राहुल को कैच देकर लौटे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (0) भी उसी अंदाज में आउट हुए। इसके बाद कप्तान इयान मॉर्गन और शुभमन गिल ने चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने दसवें ओवर में तोड़ा जब मॉर्गन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अश्विन को कैच दे बैठे। उन्होंने 25 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।

शुभमन गिल की फिफ्टी, केकेआर ने बनाए 149 रन

इससे पहले मोहम्मद शमी की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। केकेआर के तीन विकेट दूसरे ओवर में महज 10 रन के भीतर गिर गए थे। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने नीतीश राणा (0) को आउट किया।

शुरुआती 2 ओवर में कोलकाता के 3 विकेट गिरे

कोलकाता की शुरुआत बहुत ही खराब रही। पिछले मैच के हीरो नीतीश राणा खाता भी नहीं खोल सके और पहले ओवर की दूसरी बॉल पर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने उनका विकेट लिया। अगले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी (7) को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी ओवर में दिनेश कार्तिक (0) को भी शमी ने आउट किया।

मॉर्गन-गिल के बीच 81 रन की पार्टनरशिप

तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद शुभमन गिल ने कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने तोड़ा। बिश्नोई ने मॉर्गन (40) को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल