न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs KKR : जीती हुई बाजी हार गई पंजाब, आखिरी गेंद पर हुआ मैच का फैसला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 7:41:43

KXIP vs KKR : जीती हुई बाजी हार गई पंजाब, आखिरी गेंद पर हुआ मैच का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 24वां मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में लाकेश राहुल (74) और मयंक अग्रवाल (56) ने शानदार शुरुआत दी। लेकिन जवाब में पंजाब ने 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। मैच के 18वें ओवर में सुनील नरेन ने पूरन को आउट कर दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने पूरा मैच पलटकर रख दिया। चौथी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह तो आखिरी गेंद पर केएल राहुल को भी आउट कर दिया। आखिरी 2 ओवर में पंजाब को 20 रन की जरूरत थी, लेकिन पंजाब यह स्कोर भी नहीं बना सकी। मैच बेहद रोमांचक रहा और अंतिम गेंद पर मैच का फैसला आया।

पंजाब के लिए 115 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप

पंजाब के ओपनर लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल (56) ने 115 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। यह इन दोनों के बीच सीजन की दूसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 183 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। सीजन में पहले विकेट के लिए अब तक कुल 4 बार शतकीय साझेदारी हुई है।

सीजन में चौथी बार राहुल-मयंक पावर-प्ले में नाबाद रहे

राहुल और मयंक ने पावर-प्ले में 47 रन जोड़े। इस सीजन में यह चौथा मौका है, जब ये दोनों बल्लेबाज पावर-प्ले में आउट नहीं हुए। इससे पहले दोनों ने बेंगलुरु के खिलाफ 50, राजस्थान के खिलाफ 60, चेन्नई के खिलाफ 46 रन बनाए थे।

पावर-प्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर

कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी इस मैच में सिर्फ 4 रन ही बना सके। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। इसके बाद नीतीश राणा 2 रन बनाकर रन आउट हुए। केकेआर ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन ही बना सकी। पावर-प्ले में यह इस सीजन का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब के खिलाफ दुबई में 3 विकेट पर 23 रन बनाए थे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबु धाबी में 3 विकेट पर 31 रन बनाए थे।

शमी के आईपीएल में 50 विकेट पूरे

राहुल को बोल्ड करने के साथ ही पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने 50 विकेट पूरे किए। शमी ने 58 मैचों की 56 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शमी टॉप-5 में हैं।

मॉर्गन के आईपीएल में 1000 रन पूरे

केकेआर के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन इयोन मॉर्गन ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे किए। मॉर्गन ने 58 मैच की 51 पारियों में 1021 रन बनाए। मॉर्गन ने लीग में 23 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 66 रन है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम