Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs DC : बुरी हार के बाद कोलकाता फिर से पाना चाहेगा अपना सम्मान, दिल्ली में भी हैं कुछ खामियां

कोलकाता अपना पिछला मैच बुरी तरह से हारी हैं और आज के मैच में फिर से जीत पाकर अपना सम्मान पाना चाहेगी। दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 11:31:06

KKR vs DC : बुरी हार के बाद कोलकाता फिर से पाना चाहेगा अपना सम्मान, दिल्ली में भी हैं कुछ खामियां

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 42वां मैच हैं जो कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अबु धाबी में दोपहर 3:30 बजे होने जा रहा हैं। कोलकाता अपना पिछला मैच बुरी तरह से हारी हैं और आज के मैच में फिर से जीत पाकर अपना सम्मान पाना चाहेगी। दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, कोलकाता इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में बना रहना चाहेगी।
दिल्ली ने पिछले मुकाबले में कोलकाता को 18 रन से हराया था

सीजन में पिछली बार दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह में 4 विकेट पर 224 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 8 विकेट पर 210 रन ही बना पाई थी।
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली-कोलकाता टॉप-4 में

पॉइंट्स टेबल में दिल्ली और कोलकाता टॉप-4 में हैं। दिल्ली 14 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में क्वालिफाई करने के लिए एक जीत की जरूरत है। वहीं, कोलकाता 10 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है।

कोलकाता-दिल्ली में सबसे महंगे खिलाड़ी

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। पिच और मौसम रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। अबु धाबी में टेम्परेचर 23 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अबु धाबी में स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

दिल्ली अब तक फाइनल नहीं खेली, कोलकाता 2 बार चैम्पियन बनी

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, कोलकाता दो बार (2012, 2014) खिताब जीत चुकी है।

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

लीग में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.12% है। कोलकाता ने कुल 188 मैच खेले हैं, जिसमें 97 में उसे जीत मिली और 91 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 45.13% है। दिल्ली ने कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें 84 में उसे जीत मिली और 102 में हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका