न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मजबूत टीम हैं कोलकाता नाइटराइडर्स, 23 सितंबर को है पहला मैच

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम बेहद मजबूत हैं हांलाकि पिछले सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 1:40:55

IPL 2020 : मजबूत टीम हैं कोलकाता नाइटराइडर्स, 23 सितंबर को है पहला मैच

आईपीएल का यह संस्करण बेहद रोचक होने वाला हैं जो कि कोरोना के कहर के बीच दर्शकों में रोमांच भरेगा। सभी टीम UAE में पहुंच चुकी हैं और बचे हुए खिलाडी भी पहुंचने लगे हैं। KKR टीम का पहला मैच 23 सितंबर को अबुधाबी में मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम बेहद मजबूत हैं हांलाकि पिछले सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम ने पांच में से चार मैच जीतने के बाद लगातार छह मैच गंवाए और काफी करीब से क्वालिफायर स्थान से चूक गई।

हांलाकि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 56.66 की औसत से 510 रन जोड़े और वह उनके सबसे ज्यादा (11) विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे। बारह सीजन में टीम की ओर से केवल एक शतक लगा है। विदेशी खिलाड़ियों में टीम के पास चमत्कारिक स्पिनर सुनील नारायण, बल्लेबाज इयोन मोर्गन और लीग से सबसे महंगे खिलाड़ी (15.5 करोड़ रुपये) तेज गेंदबाज पैट कमिंस के विकल्प हैं।

वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक की टीम के पास शुभमन गिल जैसा उभरता हुआ बल्लेबाज है जिन्हें ओपनिंग पर उतारा जा सकता है। सुनील नारायण और टॉम बैंटन उनके सलामी जोड़ीदार हो सकते हैं। केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 23 सितंबर को अबुधाबी में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

ताकत : ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के अलावा टीम के पास लोकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी और शिवम जैसे तेज गेंदबाजों की फौज है। स्पिन विभाग में सुनील नारायण के अलावा चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव हैं। वनडे विश्व कप विजेता इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के अनुभव का फायदा मिल सकता है।

कमजोरी : गौतम गंभीर से कमान संभालने वाले कप्तान दिनेश कार्तिक पर बेहतर करने का दबाव है। पिछले सत्र में वह प्रभावित नहीं कर सके। टीम संयोजन को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। बल्लेबाजी क्रम को लेकर दुविधा की स्थिति है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका