न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs CSK : लय में आए चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता के लिए बड़ी चुनौती, देखने को मिलेगा जबरदस्त मुकाबला

चेन्नई सुपरकिंग्स ने बीते मैच में बड़ी जीत दर्ज कर अपनी लय दिखाई वहीँ कोलकाता अभी भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की परेशानियों से जूझ रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 10:19:31

KKR vs CSK : लय में आए चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता के लिए बड़ी चुनौती, देखने को मिलेगा जबरदस्त मुकाबला

आज का मैच आईपीएल फेंस के लिए बहुत रोमांचक रहने वाला हैं जो कि कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बीते मैच में बड़ी जीत दर्ज कर अपनी लय दिखाई वहीँ कोलकाता अभी भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की परेशानियों से जूझ रही हैं। दोनों टीम के समान अंक हैं और अंकतालिका में कोलकाता चौथे और चेन्नई पांचवें स्थान पर हैं। केकेआर चार मैच में दो जीत, हो हार झेल चुकी है, यह उसका पांचवां मैच होगा। चेन्नई की टीम पहले ही पांच मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे तीन हार और दो जीत नसीब हुई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन को खरीदा, लेकिन कार्तिक को ही कप्तान बनाए रखा। कार्तिक अभी तक चार मैचों में 37 रन ही बना सके हैं और उनके कुछ फैसले भी गलत साबित हुए जिससे वह आलोचकों के कोपभाजन बने हुए हैं। वह मॉर्गन और आंद्रे रसेल से पहले खुद बल्लेबाजी के लिए उतरे और बिग बैश लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉम बैंटन की जगह सुनील नरेन से ही पारी की शुरूआत कराते रहें जबकि नरेन भी फार्म में नहीं है। वहीं बैंटन की तुलना केविन पीटरसन से की जाती है। नरेन ने चार मैचों में सिर्फ 27 रन बनाए हैं और अब बदलाव की सख्त जरूरत है।

केकेआर के पास कई अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन कार्तिक उनका सही इस्तेमाल नहीं कर सके हैं। दिल्ली के खिलाफ मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी जीत के करीब ले ही गए थे, लेकिन डेथ ओवर्स में दिल्ली के गेंदबाज भारी पड़े। कार्तिक को अपने गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा खासकर भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव पर, उनका अभी तक पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया और दिल्ली के खिलाफ तो वह टीम में भी नहीं थे।

चेन्नई सुपरकिंग्स

दूसरी ओर चेन्नई की टीम लगातार तीन हार के बाद लय में लौट रही है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम अब शीर्ष चार में जगह बनाने को बेताब होगी। धोनी ने शेन वॉटसन पर भरोसा बनाए रखा, जिन्होंने पिछले मैच में 53 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस के बीच रिकॉर्ड 181 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई ने दस विकेट से जीत दर्ज की।

मध्यक्रम में चोट से वापसी करने वाले अंबाती रायुडू टीम को मजबूती देंगे, लेकिन केदार जाधव का खराब फॉर्म जरूर चिंता का सबब हो सकता है। ड्वेन ब्रावो के लौटने से सैम करन की ऑलराउंड क्षमता में निखार आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती